Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार का दावा: डा. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी होगा विश्व स्तरीय

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस साईंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गयी है। साईंस सिटी का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात् यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी।

    By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Radha Krishna Updated: Sat, 23 Aug 2025 06:53 PM (IST)
    Hero Image
    डा. एुपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में एक होगा

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी के राजेंद्रनगर में बन रहे डा. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह साइंस सिटी विश्व के बेहतरीन केंद्रों में एक होगा। मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साईंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गयी है। साईंस सिटी का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात् यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर यहां बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को साईंस सिटी के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी दी। यह बताया कि साईंस सिटी के भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। साईंस सिटी, में पांच बड़े-बड़े हाल बनाए गए हैं, जिसमें विज्ञान से संबंधित प्रदशों को पांच गैलरी के माध्यम से दर्शाया जा रहा। 

    बी ए साईंटिस्ट गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, बेसिक साईंस गैलरी, बाडी एंड माइंड गैलरी, एस्ट्रोनामी एंड स्पेस गैलरी बनाया गया है। देश की एक अनुभवी संस्था नेशनल काउन्सिल आफ साईंस म्यूजियम के माध्यम से क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइनर्स द्वारा 75 करोड रुपये की लागत से प्रथम चरण में बी ए साईंटिस्ट गैलरी में 12 तथा बेसिक साईस गैलरी में 35 विज्ञान प्रदर्शों का अधिष्ठापन कार्य अंतिम चरण में है।

    विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजेन्द्र नगर, में 21 एकड़ के भूखंड पर साईंस सिटी का निर्माण किया जा रहा। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 889 करोड़ रुपये की लागत से साईंस सिटी की स्वीकृति दी गयी है।

    साइंस सिटी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 500 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले एक प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ स्कूली छात्रों के अध्ययन भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम हेतु परिसर में एक 150 शैय्या वाले डारमेट्री का निर्माण किया गया है। परिसर में विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक मुक्त आकाश रंगमंच, घूमने आनेवाले लोगों के खाने की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया तथा वाहनों की पार्किंग के लिए वाहन पडाव का भी निर्माण किया गया है। परिसर में 150 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल भी लगाया जा रहा।

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,डा. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डा. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व कुमार रवि, सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।