Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: गांधी मैदान पहुंचे नीतीश कुमार, शपथ ग्रहण से पहले अमित शाह से की मुलाकात

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 10:50 AM (IST)

    Nitish Kumar Oath Taking Ceremony LIVE News: नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 

    Hero Image

    मंच सजकर तैयार। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश कुमार गांधी मैदान के लिए निकल चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें