नीतीश कुमार के मंत्री का बढ़ा कद, BJP ने छत्तीसगढ़ में दी अहम जिम्मेदारी; चुनाव के बीच बड़ा दांव!
नीतीश कुमार के मंत्री नितिन नवीन को बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि नितिन को यह दायित्व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता में वापसी पर मिला है। वहीं पार्टी ने दीघा विधायक संजीव चौरसिया को उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी पद पर एवं विधान पार्षद देवेश कुमार को मिजोरम का प्रभारी मनोनीत किया है।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का भाजपा में कद बढ़ गया है। पार्टी ने बुधवार को जारी सूची में सह प्रभारी से नितिन को प्रोन्नत करते हुए अब छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी दायित्व दिया है।
भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि नितिन को यह दायित्व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता में वापसी पर मिला है। वहीं, पार्टी ने दीघा विधायक संजीव चौरसिया को उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी पद पर एवं विधान पार्षद देवेश कुमार को मिजोरम का प्रभारी मनोनीत किया है।
इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर कुल 18 नेताओं के दायित्व में परिवर्तन से संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है।
सुनील कुमार को एडीजी सीआइडी का अतिरिक्त प्रभार
सुनील कुमार को अगले आदेश तक अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के अधिकारी सुनील कुमार वर्तमान में विशेष शाखा के एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
मालूम हो कि सीआइडी के एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है, जिसके बाद सुनील कुमार को सीआइडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ये भी पढ़ें- BJP के साथ होगा 'खेला'! Lalu Yadav की 'लालटेन' थाम सकता है ये दिग्गज नेता, क्लियर कर दी सारी बात
ये भी पढ़ें- नीतीश-चिराग में हो गई सुलह? पासवान ने जीजा को टिकट देने के सवाल पर भी तोड़ी चुप्पी, बोले- काबिलियत जरूरी है...