विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय ने जारी की उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग, पटना IIT ने मारी लंबी छलांग

Published: Thu, 04 Sep 2025 02:50 PM (IST)

शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की है जिसमें 17 श्रेणियों को शामिल ...और पढ़ें

IIT पटना ओवरऑल रैंकिंग में 73वें स्थान से 36वें पर पहुंचा
IIT पटना ओवरऑल रैंकिंग में 73वें स्थान से 36वें पर पहुंचा

जागरण संवाददाता, पटना। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के तहत देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी कर दी है। इस वर्ष 17 श्रेणी में रैंकिंग जारी की गई है। पिछले वर्ष 16 श्रेणी में उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई थी।

इस बार सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल श्रेणी को भी शामिल किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में टॉप छह में कोई बदलाव नहीं है। आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर कायम है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु, आईआईटी बांबे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर व आईआईटी खड़गपुर क्रमश: दूसरे से छठे स्थान पर कायम हैं।

वहीं, आईआईटी रुड़की और जेएनयू ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। आईआईटी रुड़की आठवें से सातवें तथा एम्स दिल्ली सातवें से आठवें स्थान पर चला गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, (जेएनयू), दिल्ली एक स्थान खिसक कर 10वें से नौवें स्थान पर आ गया है।

वहीं, आईआईटी गुवाहाटी को नौवें स्थान से 11वें और बीएचयू, वाराणसी से 11वें से 10वें स्थान पर आ गए हैं। आईआईटी गुवाहाटी इस वर्ष टाप-10 की सूची से बाहर हो गया है। वहीं, दूसरी पीढ़ी (सेकेंड जनरेशन) के आईआईटी में आईआईटी पटना ने अपनी स्थिति बेहतर की है। ओरवऑल रैंकिंग में 73वें से 36वें स्थान पर पहुंच गया है।

इन श्रेणियों में जारी हुई रैंकिंग:

ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, ला, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रिकल्चर एंड अलाइड सेक्टर्स, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्कील यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी व सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल।