Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna: बाइक सवार बदमाशों ने पार्षद पति पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत

    By Vyas ChandraEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 01:15 AM (IST)

    अपराधियों की गोली से जख्मी निगम पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश मुखिया उर्फ नीलेश यादव की बुधवार की सुबह दिल्ली एम्स में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ...और पढ़ें

    Hero Image
    अपराधियों की गोली से जख्मी पार्षद पति नीलेश की दिल्ली एम्स में मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना: अपराधियों की गोली से जख्मी निगम पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश मुखिया उर्फ नीलेश यादव की बुधवार की सुबह दिल्ली एम्स में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। समर्थक और आसपास के लोग नीलेश के दीघा के पास स्थित घर के बाहर जमा हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके घर के आसपास समेत पाटलिपुत्रा साई मंदिर से कुर्जी बालूपर तक की सभी दुकानें स्वत: बंद कर दी गईं। देर शाम पेट्रोल पंप, शापिंग माल भी बंद कर दिए।

    इधर पुलिस भी सतर्क हो गई है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई दी गई है। अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई है।

    31 जुलाई को मारी गई सात गोलियां

    31 जुलाई को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास नीलेश की कार को ओवरटेक कर बाइक सवार पांच अपराधियों ने सात गोलियां मारी थीं।

    उन्हें पाटलिपुत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां गोलियां निकाल दी गई, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ।

    सात अगस्त को नीलेश को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया था। वहां उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। नीलेश भाजपा से भी जुड़े थे। उनकी पत्नी वार्ड नंबर 22 बी की पार्षद हैं।

    दो भेजे गए जेल, मुख्य आरोपित सहित पांच फरार

    मामले में चार अज्ञात और बालू कारोवारी पप्पू-धप्पू समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पाटलिपुत्र पुलिस ने 14 अगस्त को पटना सिटी से दो शूटरों सैय्यद शाहनवाज और मो. राजा को गिरफ्तार किया था।

    उसके पास से दो पिस्टल, मैगजीन, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल दोनों बाइक भी बरामद कर ली गई थी। वहीं मुख्य आरोपित सहित कई पांच अन्य फरार हैं।

    दिल्ली में हुआ पोस्टमार्टम, हत्या में बदलेगा केस

    नीलेश के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया गया। कानूनी प्रक्रिया के बाद स्वजन शव लेकर सड़क के रास्ते पटना आ रहे हैं। मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। उसे अब हत्याकांड में बदला जाएगा।

    दो बच्चों से छिना पिता का साया

    नीलेश की मौत से घर में कोहराम मचा है। पत्नी सुचित्रा सिंह सदमे में हैं। उनकी 10 वर्षीय पुत्री और छह वर्ष के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना को पहुंच रहे लोग भी उनकी दशा देखकर अपना धैर्य खो बैठते हैं।