विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल से नकली नोटों का कारोबार, बिहार के 2 तस्करों पर NIA का शिकंजा

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:18 AM (IST)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नेपाल से बिहार में नकली भारतीय नोटों की तस्करी के मामले में दो आरोपियों, भरत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. एनआईए ने नकली नोट तस्करी में दो पर आरोपपत्र दाखिल किया।

  2. नेपाल से बिहार में खपाए जा रहे थे जाली भारतीय नोट।

  3. मधुबनी से 50,150 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे।

राज्य ब्यूरो, पटना। नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी कर बिहार के बाजारों में खपाने से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने दो आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

इनमें भरत महासेठ और शिव कुमार राउत उर्फ मेहमान शामिल हैं। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

चाची के माध्यम से होता था खेल

यह मामला मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार से जुड़ा है। यहां इस वर्ष दो अगस्त को एसएसबी, बिहार एसटीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त छापामारी में 281 जाली भारतीय नोट बरामद किए गए थे।

इन नोटों का कुल मूल्य 50,150 रुपये था। NIA की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित हीरा महासेठ उर्फ चाची के माध्यम से नेपाल से नकली नोट भारत मंगवाते थे। इन नोटों को असली बताकर आसपास के भारतीय बाजारों में चलाने की योजना थी।

शुरुआत में बासोपट्टी थाने में तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जांच एनआइए को सौंप दी।

एजेंसी ने सितंबर को मामला अपने हाथ में लिया। आठ अक्टूबर को मधुबनी में 12 ठिकानों पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, नकदी और अन्य सामान जब्त किए गए थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर की बेटियों ने रचा इतिहास, प्राची हनी IAS बनीं, छोटी बहन वैज्ञानिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।