विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेट मीडिया पर चलने लगी लालू यादव की मौत की खबर, राजद प्रवक्ता ने खुद बताई सच्चाई

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Sun, 08 May 2022 05:48 PM (IST)

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निधन की खबर इंटरनेट पर अचानक चलने लगी। कुछ ही देर ...और पढ़ें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। जागरण आर्काइव।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। इंटरनेट मीडिया पर रविवार को अचानक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के निधन की खबर दौड़ने लगी। किसी ने अफवाह उड़ाई कि दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान लालू यादव का निधन हो गया है। कुछ ही मिनटों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के समर्थक उन्हें श्रद्धांजिल तक देने लगे। इन भ्रामक खबरों के बीच खुद राजद को सामने आकर सच्चाई बतानी पड़ी। आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि लालू यादव स्वस्थ हैं। अभी वे अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। उन्होंने कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आरजेडी अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक और निराधार अफवाह फैलाई जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और घोर आपत्तिनजक है।

चितरंजन गगन ने कहा कि लालू कई बीमारीयों से ग्रसित हैं मगर पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं। आरजेडी अध्यक्ष बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। गगन ने बताया कि कल ही लालू से मिलकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली से पटना लौटे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की दुआ और शुभकामनाएं राजद सुप्रीमो के साथ हैं। वे शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होकर हमलोगों के बीच उपस्थित होंगे। सुनियोजित साजिश के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक और निराधार अफवाह फैलाई जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और घोर आपत्तिनजक है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि मौत की ऐसी अफवाह उड़ाना शर्मसार करने वाली घटना है। इंटरनेट पर जिसने भी ऐसी भ्रामक खबर चलाई है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।