Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे का नया टाइम टेबल लागू, जानिए ट्रनों में क्‍या हुए बदलाव

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Fri, 03 Nov 2017 10:49 PM (IST)

    रेलवे की नई समय सारिणी एक नवंबर से लागू हो गई है। इसमें कई ट्रेनों की टाइमिंग बदल गई है। इस बदलाव को जाना है तो यह खबर जरूर पढ़ें। ...और पढ़ें

    Hero Image
    रेलवे का नया टाइम टेबल लागू, जानिए ट्रनों में क्‍या हुए बदलाव

    पटना [जेएनएन]। एक नवंबर से रेलवे की नई समय सारणी लागू हो गई है। कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय परिवर्तन किया गया है। पटना से हावड़ा को जाने वाली 12024 जनशताब्दी एक्सप्रेस अब पटना जंक्शन से 5.45 बजे के बजाय 10 मिनट पहले 5.35 बजे रवाना होगी। वहीं पूर्वा एक्सप्रेस निर्धारित समय से पहले आधा घंटे पहले पटना पहुंच जाएगी। ट्रेनों की रफ्तार बढऩे के कारण समय में बदला हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
    ट्रेन : पहले का समय : नया टाइम टेबल
    राजधानी एक्सप्रेस : 5:30 बजे : 5:00 बजे
    पूर्वा एक्सप्रेस : 7.55 बजे : 7.25 बजे
    अनन्या एक्सप्रेस : 6.05 बजे : 5.50 बजे
    श्रमजीवी एक्सप्रेस : 7.15 बजे : 7.05 बजे
    पटना-कोलकाता एक्सप्रेस : 17.20 : 17.10 बजे
    दानापुर-राजगीर इंटरसिटी : 9.05 : 8.00 बजे
    दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी : 5.25 बजे : 5.15 बजे
    दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी : 16.30 बजे : 16.20 बजे
     फरक्का एक्सप्रेस : 20.42 बजे : 20.20 बजे
    दानापुर-टाटा एक्सप्रेस 6.15 बजे : 6.05 बजे
    पटना-हटिया एक्सप्रेस : 21.45 बजे : 21.30 बजे
    (नोट : सभी ट्रेनों का समय पटना जंक्शन पहुंचने का है)
    ये ट्रेनें पहुंचेगी देरी से
    - पटना-भभुआ इंटरसिटी 17.30 के बदले 17.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह वापसी में भी यह ट्रेन 15 मिनट लेट पहुंचेगी।

    - पटना से धनबाद जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस अब रात में 11.30 बजे के बजाय 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में यह 5.15 बजे के बजाय 5.30 बजे पहुंचेगी।