Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरेन्द्र मोदी के तरजीह देने से नई अटकलें, क्या केंद्रीय मंत्री आरसीपी की जगह ले सकते हैं ललन सिंह?

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:42 AM (IST)

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम लेकर बुलाया और अपने बगल बैठाया। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। जागरण आर्काइव।

    जागरण टीम, पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। नामांकन के दौरान चंद सेकेंड के घटनाक्रम और फिर एक तस्वीर ने बिहार में सुर्खियां बटोरीं। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की फौज के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम लेकर उन्हें बुलाया और पहली लाइन में लगी कुर्सी पर बीजेपी अध्यक्ष के ठीक बगल बैठाया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा चलने लगी कि क्या केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जगह ललन सिंंह ले सकते हैं? 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाएं से ललन सिंह, जेपी नड्डा, पीएम नरेन्द्र मोदी, द्रौपदी मुर्मू और राजनाथ सिंह। साभारः ट्विटर।

    जुलाई तक ही आरसीपी का कार्यकाल

    आरसीपी सिंह केंद्र में इस्पात मंत्री हैं। आरसीपी की राज्यसभा सदस्यता सात जुलाई तक ही है। मंत्री बने रहने के लिए आरसीपी को छह महीने के अंदर लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य बनना होगा। अब यह काफी मुश्किल दिख रहा है। जदयू ने उनपर दोबारा भरोसा नहीं जताया है। आरसीपी की जगह जेडीयू ने झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा भेज दिया है। इतना ही नहीं जदयू ने आरसीपी का पटना स्थित बंगला भी छीन लिया है। अब जदयू के किनारे करने के बाद आरसीपी के लिए पीएम ही सहारा बन सकते हैं। इस बीच शुक्रवार का राजनीतिक घटनाक्रम कुछ और ही इशारा कर रहा है। नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह ललन सिंह को भाव दिया है उससे नई अटकलें लगने लगीं। क्या आरसीपी की जगह ललन ने सकते हैं? हालांकि फैसला नीतीश कुमार और पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह को ही लेना है कि कौन मंत्री बनेगा। 

    द्रौपदी मुर्मू से दोनों उप मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

    उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली में नामांकन में शामिल हुए। इसके पहले दोनों उपमुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। तारकिशोर व रेणु देवी ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आदिवासी समाज से आने वाली भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति होंगी। मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुर्मू की उम्मीदवारी को पूरा देश एक नई उम्मीद के रूप में देख रहा है।