बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है। कुमार देवेंद्र प्रौज्जवल नगर आयुक्त समस्तीपुर को अपर सचिव जल संसाधन विभाग पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे सुमन प्रसाद साह को उप विकास आयुक्त मधुबनी का जिम्मा सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। अपर समाहर्ता, बेतिया, राजीव कुमार सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
सुमन उप विकास आयुक्त मधुबनी
अपर समाहर्ता, सुपौल, राशिद कलीम को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक अधिकारी, कुमार देवेंद्र प्रौज्जवल, नगर आयुक्त, समस्तीपुर को अपर सचिव, जल संसाधन विभाग, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे सुमन प्रसाद साह को उप विकास आयुक्त, मधुबनी, बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में संयुक्त सचिव अजय कुमार को संयुक्त, सचिव जल संसाधन विभाग बनाया गया है।
मंजीत संयुक्त सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी
पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे कुमार सिद्धार्थ को संयुक्त सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सीतामढ़ी के जिला परिवहन अधिकारी स्वप्निल को उप विकास आयुक्त दरभंगा, अपर समाहर्ता, नालंदा, मंजीत कुमार को संयुक्त सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का जिम्मा दिया गया है।
संदीप उप विकास आयुक्त समस्तीपुर
पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संदीप कुमार काे उप विकास आयुक्त समस्तीपुर, अपर समाहर्ता जहानाबाद ब्रजेश कुमार को अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे कुमार ओमकेश्वर काे मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे गोपाल कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी बिहार विकास मिशन बनाया गया है।
संजीव भू अर्जन पदाधिकारी सारण
गोपालगंज के जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अश्वनि कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी बिहार विकास मिशन, भूमि सुधार उप समाहर्ता, छपरा सदर प्रियव्रत रंजन को जिला पंचायती राज पदाधिकाी मुजफ्फरपुर तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता, अरवल , प्रवीण कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी समस्तीपुर बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।