Patna Delhi Rajdhani: पटना-दिल्ली के बीच चलेगी नई राजधानी, भागलपुर-डीडीयू में स्टॉपेज; जानिए टाइमिंग
मिजोरम के आइजोल से दिल्ली के आनंद विहार के लिए नई राजधानी एक्सप्रेस शुरू हो रही है। यह ट्रेन गुवाहाटी मालदा टाउन भागलपुर किउल और पटना सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। सायरंग से यह ट्रेन शनिवार को सुबह 10 बजे रवाना होगी और पटना जंक्शन पर 14 सितंबर को शाम 550 बजे पहुंचेगी। नियमित परिचालन 19 सितंबर से शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, पटना। मिजोरम की राजधानी आइजोल के सायरंग स्टेशन से दिल्ली के आनंद विहार तक नई राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन गुवाहाटी, मालदा टाउन, भागलपुर, किउल, पटना, डीडीयू, और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 10:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 14 सितंबर को 13:55 बजे भागलपुर, 17:50 बजे पटना जंक्शन, 21:20 बजे डीडीयू और 15 सितंबर को सुबह 07:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
नियमित परिचालन सायरंग से 19 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार को 16:30 बजे और आनंद विहार से 21 सितंबर से प्रत्येक रविवार को 19:50 बजे शुरू होगा।
सायरंग से आनंद विहार की यात्रा में यह ट्रेन शनिवार को 18:10 बजे भागलपुर, 22:00 बजे पटना और रविवार को 01:20 बजे डीडीयू रुकेगी, जो 10:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में यह सोमवार को 04:35 बजे डीडीयू, 08:00 बजे पटना, 12:25 बजे भागलपुर रुकते हुए मंगलवार को 15:15 बजे सायरंग पहुंचेगी।
दानापुर-जयनगर इंटरसिटी सहित सात प्रमुख ट्रेनों के मार्ग को आरा जंक्शन तक दिया विस्तार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर-जयनगर इंटरसिटी सहित सात प्रमुख ट्रेनों के मार्ग को आरा जंक्शन तक विस्तारित किया है। ये ट्रेनें दानापुर, पाटलिपुत्र, राजेंद्रनगर टर्मिनल और सहरसा से संचालित होती हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आरा स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मार्ग विस्तार का आदेश जारी हो चुका है।
जयनगर-दानापुर-आरा इंटरसिटी जयनगर से सुबह 10:50 बजे चलकर रात 9:00 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में आरा से सुबह 5:40 बजे चलकर दोपहर 2:50 बजे जयनगर पहुंचेगी। पाटलिपुत्र-एसएमवीबी एक्सप्रेस सोमवार को एसएमवीटी से दोपहर 1:50 बजे चलकर बुधवार को सहरसा 4:50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में शुक्रवार को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे चलकर रविवार को एसएमवीबी 4:35 बजे पहुंचेगी। कैपिटल एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 3:30 बजे चलकर सुबह 6:00 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में रात 8:45 बजे आरा से चलकर दोपहर 12:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
कामाख्या-आरा एक्सप्रेस कामाख्या से सुबह 6:15 बजे चलकर सुबह 6:00 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में रात 8:45 बजे आरा से चलकर रात 9:25 बजे कामाख्या पहुंचेगी। कोटा-आरा एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को कोटा से रात 8:05 बजे चलकर सुबह 7:45 बजे आरा पहुंचेगी।
वापसी में बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को रात 6:30 बजे आरा से चलकर रात 8:05 बजे कोटा पहुंचेगी। पुणे-सुपौल एक्सप्रेस पुणे से रात 9:05 बजे चलकर दोपहर 1:15 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 2:30 बजे सुपौल से चलकर सुबह 4:00 बजे पुणे पहुंचेगी।
अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस अहमदाबाद से रात 12:35 बजे चलकर रात 10:55 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 4:40 बजे सहरसा से चलकर सुबह 11:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।