यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नई एंट्री, मुकेश सहनी के पुराने साथी ने बनाई नई पार्टी; रखा ये शानदार नाम
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। मुकेश सहनी के पुराने साथी ने बिहार चुनाव के पहले अपनी ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार चुनाव से पहले नई पार्टी का गठन |
- सभी समुदायों के उत्थान का लक्ष्य |
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।
ऐसे में बिहार में सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं और अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर रही हैं। इस बीच कई बड़े नेता भी अपनी पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी का दामन पकड़ रहे हैं।
बिहार से ही एक और बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी के सहायक रहे प्रदीप निषाद ने भी अपनी पार्टी बना ली है।
.jpg)
प्रदीप निषाद ने बनाई अपनी पार्टी।
उन्होंने अपनी पार्टी का नाम विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) रखा है। शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदीप ने घोषणा की कि यह पार्टी शोषितों, पीड़ितों, दलितों, महादलितों, अत्यंत पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उत्थान के लिए समर्पित रहेगी।
उन्होंने दावा किया कि इस पार्टी में सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि खासकर निषाद समाज की सभी उपजातियों को एक सूत्र में बांधकर उनके वाजिब हक और अधिकार दिलाने की दिशा में पार्टी काम करेगी। युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व में बड़ी भूमिका दी जाएगी।
