Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेहरू युवा केंद्र का बदलेगा नाम? भाजपा के सीनियर नेता ने मंत्रालय को लिखी चिट्ठी, वजह भी बताई

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 01:52 PM (IST)

    केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत नेहरू युवा केन्द्र का नाम बदलने की मांग उठी है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर ने इसके लिए मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। उन्‍होंने केंद्र के लिए नया नाम भी सुझाया है।

    Hero Image
    Bihar News: नेहरू युवा केंद्र संगठन का नाम बदलने की उठी मांग। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    राज्य ब्यूरो, पटना। हाल के दिनों में सरकार ने कई शहरों, सड़कों, रेलवे स्‍टेशनों और अन्‍य सार्वजनिक स्‍थलों के नाम बदले हैं। यह सूची लगातार लंबी होती जा रही है, क्‍योंक‍ि एक बड़ा तबका इन बदलावों का समर्थन कर रहा है। अभी भी कई ऐसे शहर और स्‍टेशन हैं, जिनका नाम बदलने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता ने केंद्र सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत स्‍वायतशासी संस्‍थान नेहरू युवा केंद्र का नाम बदलने की मांग उठा दी है। उन्‍होंने इसके लिए भारत के सभी सांसदों और मंत्रालय को पत्र लिखा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्‍वामी विवेकानंद के विचार समृद्ध विरासत

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डा. प्रमोद चंद्रवंशी ने नेहरू युवा केंद्र का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद युवा केंद्र करने की मांग की है। चंद्रवंशी ने कहा कि विश्व शांति के लिए स्वामी जी के ऐतिहासिक विचार सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत, प्रासंगिक है। आज भी स्वामी जी के विचार हमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आभास कराता है।

    नेहरू का नाम हटाने के लिए दिया तर्क 

    चंद्रवंशी ने कहा कि 11 सितंबर 1893 के दिन विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में आयोजित सभा में विश्व को अपने महान विचारों से प्रेरित कर भारतीय सनातन धर्म और सभ्यता से परिचित करवाया था। स्वामी जी के विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं इसलिए 'स्वामी विवेकानंद युवा केंद्र' रखा जाए क्योंकि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद थे। नेहरू ने युवाओं के लिए ऐसा कोई योगदान नहीं किया जिससे उनके नाम से युवा केंद्र बनाए रखा जाए।

    विवेक आनंद बने आयुष मेडिकल एसोसिएशन के विधिक सलाहकार

    राज्य ब्यूरो, पटना। आयुष मेडिकल एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा. मधुरेंदु पांडेय ने पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक आनंद अमृतेश को संगठन का विधिक सलाहकार मनोनित किया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता विवेक आनंद ने बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद द्वारा आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों के निबंधन नवनीकरण सहित अन्य 13 प्रकार के लगाए गए शुल्क पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर किए गए केस में सफलता हासिल की है।

    आनंद के मनोनयन पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन सर्विसेस सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा. अब्दुस सलाम, डा. बीबी उपाध्याय, डा. रवींद्र कुमार, डा. इश्तेयाक खान, डा. अमजद अली डा. निशु कुमार पांडेय, डा. मनोज दुबे और डा. एसएन पासवान आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।