विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मढ़ौरा में NDA ने निर्दलीय उम्मीदवार को दिया समर्थन, LJP (R) प्रत्याशी सीमा सिंह का रद हो गया था नामांकन

Published: Sun, 26 Oct 2025 12:20 AM (IST)

मढ़ौरा में एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। यह निर्णय एलजेपी प्रत्याशी सीमा सिंह का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनडीए का मढ़ौरा में निर्दलीय को समर्थन

  2. एलजेपी प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द

  3. गठबंधन ने चुनाव में मजबूत स्थिति बनाई

राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए ने सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट पर निर्दलीय नामांकन करने वाले अंकित कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। शनिवार की देर शाम भाजपा मीडिया सेंटर में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। अंकित कुमार भी इस दौरान उपस्थित थे।

लोजपा (आर) के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण भारती ने अंकित कुमार के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन तकनीकी कारणों से रद हो गया था। हमलोग एक ऐसे मजबूत निर्दलीय उम्मीदवार की खोज रह रहे थे, जो हमारी विचारधारा का हो।

हमें निर्दलीय उम्मीदवार किसान के बेटे अंकित कुमार मिले हैं। वह अतिपिछड़ी जाति से आते हैं। अपने क्षेत्र की सेवा करना चाहते हैं। अंकित कुमार में चिराग पासवान के माइ समीकरण एवं बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट की छवि दिखती है।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व शाहबाद क्षेत्र के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि मढ़ौरा सीट पर एक ही परिवार का पांच बार से कब्जा है। पहले पिता और फिर उनके पुत्र ने इस सीट पर कब्जा कर रखा है।

हम यहां बदलाव लाना चाहते हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक मान और उपाधि को चुराने वाले तेजस्वी और राहुल गांधी की पार्टी को हराने के लिए हमने यह निर्णय लिया है।