विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज प्रताप का PM मोदी व CM नीतीश को रिक्‍शा चैलेंज, NDA ने यूं किया पलटवार

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 10 Jul 2018 08:17 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 05:21 PM (IST)

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने विधान सभा क्षेत्र में रिक्‍शा चलाया तथा ऐसा करने का ...और पढ़ें

तेज प्रताप का PM मोदी व CM नीतीश को रिक्‍शा चैलेंज, NDA ने यूं किया पलटवार
तेज प्रताप का PM मोदी व CM नीतीश को रिक्‍शा चैलेंज, NDA ने यूं किया पलटवार

पटना [जेएनएन]। राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राजनीति के अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को उन्‍होंने अपने विधानसभा क्षेत्र वैशाली के महुआ में सत्तू पार्टी की, गाय को चारा खिलाया, चापाकल पर स्नान किया तथा रिक्शा चलाया। रिक्शा चलाते हुए उन्‍हाेंने नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और अमित शाह को भी रिक्शा चलाने के लिए चैलेंज किया।

तेज प्रताप के इस चैंलेज पर सियासत शुरू हो गयी है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेताअों ने इसे नौटंकी करार दिया है।

जदयू ने बताया नौटंकी

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि तेज प्रताप यादव यादव रिक्‍शा चला कर नाटक कर रहे हैं। लोगों ने पिता (लालू प्रसाद यादव) का नाटक देखा, लेकिन अब उनमें बेटे का नाअक देखने का सब्र नहीं बचा। उन्‍होंने तेज कसा कि जिसके पास 15 लाख की रेसर बाइक और 25 लाख की बीएमडब्‍ल्‍यू कार हो, वह रिक्शा चलाने की नसीहत दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि धर्म व पूजा-पाठ में विश्वास करने वाले तेज प्रताप को अपनी बाइक और बीएमडब्‍ल्‍यू कार पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं को दे देनी चाहिए।

भाजपा बोली: कुंठा हो रही उजागर

वरिष्ठ भाजपा नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तेज प्रताप कुंठित होकर ऐसी हरकतें कर रहे हैं। मीडिया को बुलाकर सत्तू नहीं खाते हैं।

लोजपा ने कहा: विरासत में मिली ऐसी फितरत

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता व सांसद रामा सिंह ने कहा कि तेज प्रताप ने जो करतब दिखाए, वो तो उनकी फितरत में हैं। यह फितरत उन्‍हें पिता से विरासत में मिली है।