विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Teacher News: बिहार के 3 अध्यापकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Published: Mon, 25 Aug 2025 07:21 PM (IST)

केंद्र सरकार ने बिहार के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना है। किशनगंज की कुमारी निधि ...और पढ़ें

बिहार के 3 अध्यापकों काे मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
बिहार के 3 अध्यापकों काे मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

HighLights

  1. तीन बिहारी शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित
  2. 5 सितंबर को नई दिल्ली में सम्मान
  3. राष्ट्रपति द्वारा रजत पदक और प्रमाणपत्र

राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्र सरकार ने बिहार तीन अध्यापकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2025 के लिए किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

जिन अध्यापकों का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है, उनमें किशनगंज जिले के सुहागी प्राथमिक विद्यालय, ठाकुरगंज की प्रभारी प्रधान शिक्षक कुमारी निधि, सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार और नालंदा जिले के सैनिक स्कूल के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार शामिल हैं।

डॉ. प्रमोद कुमार का चयन केंद्र सरकार द्वारा सीधे किया गया है। इन शिक्षकों को राष्ट्रपति द्वारा रजत पदक, प्रमाणपत्र और पचास हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस साल बिहार सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए छह अध्यापकों के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी।

इनमें बेगूसराय जिले के बीहट मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, समस्तीपुर जिले के हसनपुर मालदाह प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बैद्यनाथ रजक, कैमूर जिले के बाराढ़ी नुआंव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता कुमारी और वैशाली जिले के गोरौल कटरमाला बेलवारघाट स्थित आरपीसीजे उच्च विद्यालय के उमेश कुमार प्रसाद सिंह, किशनगंज जिले के सुहागी प्राथमिक विद्यालय, ठाकुरगंज की प्रभारी प्रधान कुमारी निधि, सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज स्थित ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार शामिल हैं।

जिन चार शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन नहीं हुआ है, उन्हें अब बिहार सरकार द्वारा इस वर्ष का राजकीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित बिहार के तीन शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है। प्राथमिक विद्यालय, सुहागी, किशनगंज की कुमारी निधि, ललित नारायण प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, सुपौल के शिक्षक दिलीप कुमार तथा सैनिक स्कूल नालंदा के डॉ. प्रमोद कुमार का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि ये लोग इसी तरह लगन, निष्ठा और प्रेरणादायक कार्यों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहेंगे।