Voter Adhikar Yatra: 'चुनाव आयोग विपक्ष को अपना दुश्मन...', वोटर अधिकार यात्रा में बोले मुकेश सहनी
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू करने से पहले सासाराम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है। सहनी ने वोट की चोरी करके सरकार बनाने का आरोप लगाया और लोगों से वोट के अधिकार की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर विपक्ष को दुश्मन मानकर काम करने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, पटना। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज वोटर अधिकार यात्रा शुरू होने के पहले सासाराम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र बचाने की यात्रा है।
उन्होंने कहा कि हमें इस देश में लोकतंत्र बहाल करना है न कि यहां राजतंत्र बनाना है। आज जिस तरीके से वोट की चोरी करके सरकार बनाई जा रही है, यह पूरे देश को पता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष को अपना दुश्मन मानकर काम कर रहा है।
बाबा साहेब ने हमें वोट का अधिकार दिया है। आज हमारे पास वोट है तभी देश में बदलाव हुआ है। वोट नहीं होता तो बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव नहीं बनते।
उन्होंने कहा कि अगर आज वोट का अधिकार नहीं होता तो मल्लाह का बेटा बिहार में मंत्री नहीं बनता। उन्होंने लोगों से वोट की रक्षा की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। देश को चलाने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों की जरूरत है।
साफ-सुथरा चुनाव कराए चुनाव आयोग
चुनाव आयोग को साफ-सुथरा चुनाव कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन चुनाव आयोग विपक्ष को अपना दुश्मन मानकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, जबकि आज छुट्टी का दिन है।
वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में बदलाव होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी। आने वाले समय में हम सभी के लिए काम करेंगे।
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।