विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहले 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया, अब युवाओं पर चलवा रहे लाठी', मुकेश सहनी का NDA सरकार पर हमला

Published: Sun, 10 May 2026 10:58 PM (IST)

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर परिवारवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हमला बोला।

मुकेश सहनी। (फाइल फोटो)

मुकेश सहनी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सहनी ने एनडीए सरकार पर परिवारवाद का आरोप लगाया।

  2. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।

  3. चुनाव आयोग को 'भाजपा आयोग' बताया, निष्पक्षता पर सवाल।

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को एनडीए सरकार पर परिवारवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ हमला बोला।

सहनी ने कहा कि भाजपा हिटलर की तरह देश पर कब्जा करने में जुटी है। हमारी कोशिश है कि जो भी भाजपा से दूर हैं, वह आईएनडीआईए के साथ आएं। तमिलनाडु में फिर से चुनाव न हो, इस कारण सरकार बनाना जरूरी था, इस कारण कांग्रेस साथ आई है।

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान समय में चुनाव आयोग है ही नहीं, वह भाजपा आयोग हो चुका है। उसे चुनाव आयोग कहना शर्मनाक है।

नौकरी देने वाले चलवा रहे लाठी

सहनी ने टीआरई-चार की परीक्षा की मांग करने वाले प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कहा कि जो लोग चुनाव के दौरान एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने की बात करते थे, आज नौकरी मांगने वालों पर लाठी चलवा रहे हैं।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि सीएम रहते नीतीश कुमार क्या बोलते थे और कब पलटते थे, कोई नहीं जानता था।

उन्होंने आगे कहा कि आज अगर वे अपने पुत्र को मंत्री बना रहे हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं है। नीतीश कुमार सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘32 में सिर्फ 5 महिलाएं, क्या यही है भाजपा का 33% आरक्षण?’, मुकेश सहनी का सम्राट कैबिनेट पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।