‘32 में सिर्फ 5 महिलाएं, क्या यही है भाजपा का 33% आरक्षण?’, मुकेश सहनी का सम्राट कैबिनेट पर हमला
विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 32 मंत्रियों ...और पढ़ें
-1778176516567_m.webp)
मुकेश सहनी का सम्राट कैबिनेट पर हमला

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विकासशील इंसान पार्टी ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।
सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। 32 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही महिला आरक्षण को लेकर बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा की कलई खुल गई है।
32 मंत्रियों में महिलाएं सिर्फ पांच
उन्होंने कहा कि 32 मंत्रियों में महिलाएं सिर्फ पांच ही हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण यही है। सहनी ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा शुरू से राजनीति कर रही है। महिला आरक्षण बिल संसद में पास हो चुका है, लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने परिवारवाद को लेकर भी एनडीए को आड़े हाथों लिया। कहा कि राजनीति में मर्यादा और परंपरा का निर्वहन किया जाना चाहिए, लेकिन आज मंत्रिमंडल में ऐसे दो लोग शामिल हैं जो न विधायक हैं न विधान पार्षद, बस बड़े नेताओं के पुत्र हैं। यही नहीं मंत्रिमंडल में शामिल तीन मंत्रियों के पुत्र पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
मंत्रिमंडल में कितने युवराजों को स्थान दिया?
उन्होंने भाजपा से पूछा कि मंत्रिमंडल में कितने युवराजों को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर किसी भी चीज को लेकर ठीकरा फोड़ना अलग बात है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।