Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव ने संभाल ली कांग्रेस की कमान? बताया कितनी सीटों पर लड़ना चाहिए
पप्पू यादव ने फिर से कांग्रेस का समर्थन करते हुए कहा कि यह समय की मांग है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कम से कम सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही। यादव ने दावा किया कि 2025 में एनडीए गठबंधन हारेगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने अपनी पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय करने की बात पर भी ज़ोर दिया।

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और जन अधिकार पार्टी नेता पप्पू यादव ने एक बार फिर कांग्रेस की वकालत की और कहा है कि कांग्रेस समय की मांग है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कम से कम सौ सीटों पर उम्मीदवार देने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2025 चुनाव में एनडीए गठबंधन पराजित होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी।
पप्पू यादव ने पहलगाम घटना को ध्यान भटकाने का प्रयास बताया है। पूर्णिया सांसद रविवार को पटना में जन अधिकार पार्टी की बैठक के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।
जल्द पार्टी का हो सकता है विलय
पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जाप के कांग्रेस में विलय को लेकर कहा कि हमारी पार्टी के सभी नेता सहमत हैं। हमारा हर प्रयास कांग्रेस की मजबूती के लिए है।
हमने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से समय मांगा है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी और कांग्रेस जल्द ही पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली करेगी। जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया जाएगा।
पप्पू यादव ने 2025 के विधानसभा चुनाव को अहम बताया और कहा कांग्रेस को कम से कम सौ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।
पप्पू यादव ने जाति जनगणना को लेकर कहा कि पहलगाम की घटना से ध्यान हटाने के लिए इसकी घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि जाति जनगणना हो तो तेलंगाना की तर्ज पर हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघवेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, राजेश पप्पू, अभिजीत सिंह, रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक मंजय लाल राय, राजीव सिंह, विभा देवी, मनीष कुमार सहित सैकड़ों नेता उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।