Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: मध्य प्रदेश में अपने बूते ही मैदान मारने की कोशिश कर रही JDU की प्रदेश इकाई, जानिए क्या है पूरा प्लान

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 07:53 PM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश इकाई मध्य प्रदेश में अपने बूते ही मैदान मारने क कोशिश कर रही है। जदयू का कोई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी वहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं गया। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा उनमें केवल मध्यप्रदेश इकलौता राज्य है जहां प्रदेश स्तर पर जदयू का संगठन है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राजस्थान तेलंगाना व मिजोरम में जदयू का प्रदेश संगठन नहीं है।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश में अपने बूते ही मैदान मारने की कोशिश कर रही JDU की प्रदेश इकाई (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। MP Election 2023 मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में जदयू की प्रदेश इकाई अपने ही बूते मैदान मारने की कवायद कर रही। जदयू ने वहां दस सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। दो दिनों बाद वहां चुनाव प्रचार बंद होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    17 को मतदान है पर चुनाव प्रचार के लिए जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की कोई सूची जारी नहीं की। यही नहीं, जदयू का कोई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी वहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं गया।

    दो बार में पांच-पांच प्रत्याशियों की सूची जारी की थी

    जदयू ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो बार में पांच-पांच प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इनमें सागर जिला स्थित नरियावली (एससी), नरसिंहपुर के गोटेगांव (एससी), कटनी में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र, जबलपुर उत्तर, बालाघाट विधानसभा क्षेत्र, राजनगर, पिछोर, विजय राघव गढ़, पेटलवद व धांसला विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

    स्थानीय स्तर पर ही प्रत्याशियों का चयन कर उसे राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने इन प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

    जहां हो रहे विधानसभा चुनाव उनमें चार राज्यों में जदयू का संगठन नहीं

    जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा, उनमें केवल मध्यप्रदेश इकलौता राज्य है जहां प्रदेश स्तर पर जदयू का संगठन है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम में जदयू का प्रदेश संगठन नहीं है। इसलिए जदयू ने वहां से अपने प्रत्याशी नहीं दिए।

    उत्तर पूर्व में अरुणाचल व मणिपुर परंपरागत तरीके से जदयू दिखता रहा हैउत्तर पूर्व के राज्यों में जदयू अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर के विधानसभा चुनाव में दिखता रहा है। उसे सफलता भी मिलती रही है पर मिजोरम में जदयू ने कभी चुनाव नहीं लड़ा।

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan ने खोल दिया राज... 2020 में Nitish Kumar की वजह से छोड़ा था NDA का साथ; बोले- ऐसा बर्ताव सह नहीं पाया

    ये भी पढ़ें- 'अंग्रेजी में कहते तो कुछ नहीं बुझाता'; CM की 'गंदी बात' के समर्थन में उतरे 'पिस्टल वाले' JDU विधायक, मांझी पर भी किया कटाक्ष