Bihar Weather: बिहार में मानसून को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, इस दिन से जमकर बरसेगा बदरा
पटना में मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार से मानसून सक्रिय रहेगा। कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई शेखपुरा में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। रविवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में रविवार से मानसून सक्रिय रूप में दिखेगा। अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। रविवार को अररिया, किशनगंज जिले में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन में तीखी धूप और बादलों की आवाजाही बने होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग दिन-रात परेशान रहे। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी में 8.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, शेखपुरा में 92.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। नालंदा में 41 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार रही। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
पटना के फतुहा में 92.4 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 79.6 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 64.4 मिमी, नवादा के पकरीवरमा में 64.2 मिमी, पटना के बिहटा में 53.2 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 50.6 मिमी, अरवल के कलेर में 48.6 मिमी, नालंदा के नूरसराय में 46.8 मिमी, बिहारशरीफ में 46.2 मिमी, वैशाली के महुआ में 45.8 मिमी, गयाजी के गुरूआ में 45.3 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 44.5 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 42.6 मिमी, गयाजी के मानपुर में 40.2 मिमी, पटना के नौबतपुर में 36.4 मिमी, गोपालगंज में 36.4 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 35.2 मिमी, गया के इमामगंज में 35.2 मिमी, नालंदा के हरनौत में 32.6 मिमी, गोपालगंज के कुचायकोट में 32.2 मिमी व पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|---|
पटना | 35.6 | 26.5 |
गयाजी | 34.2 | 25.5 |
भागलपुर | 34.6 | 31.9 |
मुजफ्फरपुर | 32.2 | 25.8 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।