Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के नाबालिग जोड़े ने घर से भागकर रचा ली शादी, थाने पहुंचे और ऐसा कहा कि घरवाले भी रह गए परेशान

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 14 May 2022 11:05 AM (IST)

    पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र की एक किशोरी को अपनी ही उम्र के एक लड़के से प्‍यार हो गया। दोनों ने इसके बाद बड़ा कदम उठा लिया। वे घर से भाग गए और मंदिर में जाकर शादी कर ली।

    Hero Image
    पटना में नाबालिग जोड़े ने भागकर की शादी। सांकेतिक तस्‍वीर

    बाढ़ (पटना), संवाद सूत्र। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग प्रेमी युगल फरार हो गए। लड़की के स्‍वजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद प्रेमी युगल थाने पहुंचा। दोनों ने शादी कर ली है।  इसके बाद दोनों के स्‍वजन भी पहुंच गए। समझौता की बात चलने लगी। लड़की हर हाल में प्रेमी पति के साथ रहने पर अड़ी रही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कर ली शादी 

    बताया जाता है कि बाढ़ थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी और घोसवरी थाना क्षेत्र के एक किशोर के बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। इसी क्रम में एक दिन लड़की अपने बॉयफ्रैंड के साथ घर से भाग निकली। मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इधर लड़की के स्‍वजन ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी।  तब प्रेमी युगल ने थाने में सरेंडर कर दिया।  लड़की का कहना था कि वह किसी हाल में पति को नहीं छोड़ेगी।  लड़का और लड़की के स्‍वजन आपस में समझौता का प्रयास करते रहे।  

    अपहृत बालिका बरामद, आरोपित गिरफ्तार

    मनेर थाना क्षेत्र के छितनावां से माह भर पूर्व अपहृत बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार खासपुर से एक बालिका का संपतचक रामनगर निवासी मंजन राय का पुत्र सनी कुमार ने अपहरण कर लिया था। मनेर पुलिस बालिका के पिता के बयान पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तारी लापता बालिका के बरामदगी में लगी थी पुलिस ने उसके गौरीचक थाना क्षेत्र के संपतचक रामनगर घर से गिरफ्तार किया बालिका को भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन के अनुसार बरामद बालिका का न्यायालय में164का बयान कराया जाएगा।