विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना में ग्रामीण चिकि‍त्‍सक की गोली मारकर हत्‍या, अस्‍पताल ने बनाया डेढ़ लाख का बिल तो भड़के स्‍वजन

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2022 08:33 AM (IST)

पटना में घूम-घूमकर लोगों का इलाज करने वाले एक मेडिकल प्रै‍क्टिशनर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। खगौल-दानापुर रोड ...और पढ़ें

पटना में ग्रामीण चिकित्‍सक की गोली मारकर हत्‍या। सांकेतिक तस्‍वीर
पटना में ग्रामीण चिकित्‍सक की गोली मारकर हत्‍या। सांकेतिक तस्‍वीर

फुलवारी शरीफ (पटना), संवाद सूत्र। राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। खगौल-दानापुर रोड में मंगलवार रात एक ग्रामीण चिकित्‍सक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। ग्रामीण चिकित्‍सक मो अनवर (58 वर्ष) दानापुर के भुसौला के रहने वाले थे। एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान अनवर की मौत के बाद अस्‍पताल का बिल देख स्‍वजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

साइकिल से घर आते समय मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार दानापुर के ताराचक में मो अनवर अपनी क्लि‍निक चलाते थे। बुलावे पर वे मरीजों के घर जाकर भी उपचार करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए वे साइकिल से ही आते-जाते थे। मंगलवार रात वे ताराचक से भुसौला जा रहे थे। रात करीब आठ बजे बाइक सवार अपराधियों ने उन्‍हें गोली मार दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उन्‍हें आनन-फानन में सगुना मोड़ स्थित निजी क्‍लिनिक में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्‍वजन अस्‍पताल में हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि तीन-चार घंटे में ही डेढ़ लाख का बिल अस्‍पताल ने बना दिया है जबकि कोई आपरेशन नहीं हुआ। देर रात तक वहां अफरातफरी मची रही। 

घटना की सूचना पर एएसपी अभिनव धीमान भी पहुंचे। तफ्तीश को लेकर अधिका‍रियों को निर्देश दिया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि मो अनवर की हत्‍या क्‍यों की गई है। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्‍मनी से इंकार किया है।