Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मई में बीते 10 वर्षो का टूटा पटना का अधिकतम तापमान का रिकार्ड

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 26 May 2022 02:04 AM (IST)

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 2012 में 22 मई को पटना का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं 2011 में 14 मई को सबसे कम अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

    Hero Image
    मई में बीते 10 वर्षो का टूटा पटना का अधिकतम तापमान का रिकार्ड

    पटना। जेठ महीने में पटना का सबसे कम अधिकतम तापमान 25 मई बुधवार को सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई महीने में बीते 10 वर्षो में बुधवार को पटना का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज होने के साथ रिकार्ड टूटा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 2012 में 22 मई को पटना का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं 2011 में 14 मई को सबसे कम अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानी की मानें तो इस वर्ष मई महीने में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा की मजबूत स्थिति बने होने के साथ कई बार बिहार के ऊपर से ट्रफ-लाइन गुजरने के कारण पटना के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई जिसके कारण तापमान पर भी इसका असर पड़ा है। वहीं बीते सालों की बात करें तो पटना में पछुआ की मजबूत स्थिति होने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। बीते 10 वर्षो के आंकड़े पर प्रकाश डालती रिपोर्ट। ..................... वर्ष तिथि तापमान 2011 14 39.6 2012 22 44.4 2013 01 42.4 2014 11 43.5 2015 23 44.3 2016 17 42.5 2017 21 43.4 2018 26 41.5 2019 10 44.0 2020 26 40.8 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - 2012 में 22 मई को 44.4 डिग्री सेल्सियस था पटना का अधिकतम तापमान - 2011 में 14 मई को 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तापमान - 2002 में 25 मई को सबसे कम 35.0 डिग्री सेल्सियस था अधिकतम तापमान