Bihar Weather News : मार्च के तीसरे हफ्ते में 34-35 डिग्री सेल्सियस होगा बिहार का अधिकतम तापमान, आज कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather News Live and Latest Forecast बिहार में हल्की ठंडक अब भी पड़ रही है। खासकर रात और सुबह के समय लोगों को मीठी ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन मार्च के तीसरे सप्ताह से मौसम के तेवर तल्ख होते जाएंगे।

- सामान्य से एक डिग्री चढ़ा राजधानी का तापमान
- 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे ठंडा शहर
- 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा सबसे गर्म शहर
- 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का अधिकतम तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। मौसम का तेवर हर दिन बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ आकाश साफ रहेगा। तीन दिनों के बाद तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि मार्च के तीसरे सप्ताह में प्रदेश का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं, रविवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.5 तो न्यूनतम सामान्य से दो ज्यादा 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि 32.6 डिग्री के साथ बांका सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 से 16 तो अधिकतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
शहर पांच मार्च छह मार्च
पटना 16.0 15.6
गया 13.7 12.7
भागलपुर 17.9 16.6
पूर्णिया 15.2 15.4
वाल्मीकि नगर 13.4 15.5
मुजफ्फरपुर 17.1 16.7
छपरा 17.7 16.6
सुपौल 17.0 16.6
फारबिसगंज 17.2 17.2
सबौर 15.5 14.5
मोतिहारी 14.6 15.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 30.5 15.6
गया 28.9 12.7
भागलपुर 31.4 16.6
मुजफ्फरपुर 30.0 16.7
मोतिहारी 31.0 15.0
पूर्णिया 29.9 15.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।