विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जस्टिन बीवर ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, डांस का वीडियो वायरल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 01:53 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 11:27 PM (IST)

जस्टिन बीवर का भोजपुरिया प्रेम देखने को मिल रहा है। भोजपुरी गाने पर उनका डांस सोशल मीडिया पर वायरल खूब ...और पढ़ें

जस्टिन बीवर ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, डांस का वीडियो वायरल
जस्टिन बीवर ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, डांस का वीडियो वायरल

पटना [जेएनएन]। यूं तो कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अंग्रेजी में गाने गाते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें भोजपुरी गाने पर थिरकते देखें और वो भी पवन सिंह और मनोज तिवारी के गानों पर झूमते देखें तो आश्चर्य होगा ही। लेकिन एेसे कई वीडियोज यूट्यूब पर देखे जा सकते हैं जिसमें जस्टिन- लगावेलू तू लिपस्टिक और बगलवाली जान मारेली...पर झूमते दिख रहे।

दरअसल बीवर मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे जहां आयोजित हुए कॉन्सर्ट में भी उन्होंने अंग्रेजी गाने गाए। दुनिया भर में मशहूर जस्टिन बीबर का यह भारत में पहला कॉन्सर्ट था, जिसमें लोगों की उनके प्रति दीवानगी देखने को मिली।

अब सोशल मीडिया पर कोई चुटकुला गढ़ने में लगा है तो कोई उनकी आवाज में गाने गाकर वीडियो पोस्ट कर रहा है। ऐसे में कुछ लोग मैशअप वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। इन वीडियो में हिट भोजपुरी गाने के साथ जस्टिन बीबर के विजुअल को मैशअप किया गया है।

पिछले दो दिनों से जो मैशअप वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें एक मनोज तिवारी का गाया हिट गाना 'बगल वाली जान मारे ली...' और पवन सिंह का 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक' गाना है। इन दोनों वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढें: जयमाल के समय नशेड़ी दुल्‍हे के कदम लड़खड़ाए, नाराज दुल्‍हन ने कर दिया BYE

मालूम हो कि ग्रैमी अवार्ड विजेता कनाडा के पॉप गायक जस्टिन बीबर ने बुधवार शाम आठ बजे मुंबई में अपना पहला कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट के टिकट 75 हजार रुपए तक में बिके। वे कॉन्सर्ट के लिए अपनी टीम के साथ चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Social Media: लालू का केजरीवाल कनेक्शन, ट्विटर पर ट्रोलिंग ...और चूहों का हैंगओवर