Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में चलेगी "मैनहोल एम्बुलेंस" टूटे-फूटे एवं खुले चैंबर की मरम्मत करना होगा आसान

    Updated: Fri, 30 May 2025 03:18 PM (IST)

    रोड एंबुलेंस की तर्ज पर शुरू की गयी यह सेवा शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। निगम पहली बार इस प्रकार का प्रयोग करने जा रहा है। मैनहोल एंबुलेंस आन डिमांड काम करेगी। इसे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा। वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर मैनहोल एंबुलेंस निगम की ही पुरानी और बेकार पड़ी हुई गाड़ियों का इस्तेमाल कर तैयार किया जा रहा है।

    Hero Image
    पटना में खुला चैंबर का ढक्कन। जागरण आर्काइव।

    जागरण संवाददाता, पटना। अब मैनहोल एंबुलेंस टूटे फूटे चैंबर की मरम्मत करेगी। रोड एंबुलेंस की तर्ज पर शुरू की गयी यह सेवा शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। यह शहर में टूटे-फूटे एवं खुले मैनहोल की समस्या को स्थाई रूप से दूर करेगी। यह गाड़ी शहर के सभी 75 वार्डों में सेवा देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्री फैब मैनहोल के ढक्कन एवं अन्य सामग्री रहेगी

    एंबुलेंस में मैनहोल रिपेयर करने वाली टीम, प्री फैब मैनहोल के ढक्कन एवं अन्य सामग्री रहेगी, जो स्थल पर पहुंच कर समस्या को तत्काल दूर करेगी। निगम पहली बार इस प्रकार का प्रयोग करने जा रहा है। मानसून में इस सुविधा का लाभ आम जनों को मिलने लगेगा। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर गाड़ियों को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 

    आन डिमांड दी जाएगी सुविधा 

    नगर निगम की "मैनहोल एंबुलेंस" आन डिमांड काम करेगी। इसे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा। कहीं से भी समस्या आने पर इसे संबंधित स्थल पर भेजा जाएगा। यह क्विक रिस्पांस टीम क्यूआरटी के तर्ज पर कार्य करेगी। 48 घंटे के अंदर मैनहोल की मरम्मत कर समस्या को दूर करने का लक्ष्य दिया गया है। पटना नगर निगम के टाल फ्री नंबर 155304 पर काल कर लोग मैनहोल की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। 

    वेस्ट गाड़ियों का इस्तेमाल कर किया तैयार

    नगर निगम द्वारा वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर मैनहोल एंबुलेंस निगम की ही पुरानी और बेकार पड़ी हुई गाड़ियों का इस्तेमाल कर तैयार किया जा रहा है। कबाड़ पड़ी गाड़ियों को इस्तेमाल कर सभी अंचल के लिए छह गाड़ियों का निर्माण किया जा रहा है। पहले भी निगम की बेकार गाड़ियों से पिंक टायलेट और लू कैफे बनाकर सफल रूप से संचालन कराया जा रहा है।

    comedy show banner