बिहार स्वास्थ्य विभाग में 11000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने की CM की तारीफ
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी का स्वागत किया है।

पूर्व मंत्री मंगल पांडेय। (फाइल फोटो)
HighLights
पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने नियुक्ति का स्वागत किया।
11 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की होगी भर्ती।
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी और सुदृढ़।
राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी का स्वागत किया है।
उन्होंने ने कहा है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की तैयारी से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि सरकारी अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी भी दूर करने में मदद मिलेगी।
स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लाक हेल्थ मैनेजर एवं अन्य तकनीकी तथा प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां होने से जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता में सुधार होगा।
बिहार जैसे बड़े राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित करना आवश्यक है। पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर जांच, बेहतर देखभाल और चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
यह भी पढ़ें- छठ महापर्व पर अपने गांव लखनपुर आएंगे CM सम्राट चौधरी, बहन और भाभी कर रही हैं व्रत; 4 घाटों पर देंगे अर्घ्य
यह भी पढ़ें- बिहार में 1 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने बताया सरकार का महाप्लान