विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व पर अपने गांव लखनपुर आएंगे CM सम्राट चौधरी, बहन और भाभी कर रही हैं व्रत; 4 घाटों पर देंगे अर्घ्य

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:21 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बार लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने पैतृक गांव लखनपुर में स्वजन के साथ रहेंगे।

सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बार लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर में स्वजन के बीच रहेंगे।

मुख्यमंत्री 15 नवंबर की देर शाम सड़क मार्ग से लखनपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद सोमवार की सुबह स्वजन के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, उनके आगमन की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री लखनपुर के अलावा तारापुर और असरगंज के तीन छठ घाटों पर भी अर्घ्य अर्पित करने जा सकते हैं।

आवास से घाट पर करेंगे सूर्योपासना

मुख्यमंत्री की छोटी बहन और भाभी छठ व्रत कर रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री परिवार के साथ छठ का महापर्व मनाएंगे। 15 नवंबर की देर शाम पहुंचने के कारण वह अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य नहीं दे पाएंगे।

munger chhath ghat

उतर टोला लखनपुर छठ घाट पर मुख्यमंत्री के स्वजन देंगे अर्घ्य। (जागरण)

सोमवार की सुबह लखनपुर स्थित पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला लखनपुर छठ घाट पर स्वजन के साथ अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद वह बड़ी दुर्गा मंदिर छठ घाट, रणगांव मंदिर शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट भी जा सकते हैं। इन घाटों पर भी अर्घ्य अर्पित करने की संभावना है।

अर्घ्य के बाद हेलीकॉप्टर से जाएंगे पटना

स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अर्घ्य अर्पित करने और प्रसाद ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 10 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

गुरुवार को डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ तारापुर में संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन वाले घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

जन्मदिन पर रक्तदान से सेवा का संदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन 16 नवंबर को है। हालांकि, सरकारी कार्यों की व्यस्तता के कारण इस बार स्वजन के साथ जन्मदिन मनाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। दूसरी ओर, उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है।

सरस्वती सेवा समिति, असरगंज की ओर से 16 नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इस तरह मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल की गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार में 1 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने बताया सरकार का महाप्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।