Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: नाली व गली मरम्मत पर खर्च होने वाले 39 लाख रुपए डकार गए वार्ड सदस्य, दर्ज हुआ मामला

    By Jitendra KumarEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 06:29 PM (IST)

    Bihar News बिहार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाली-गली निर्माण के नाम पर 39 लाख रुपये वार्ड सदस्यों ने डकार लिये। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के आदेश पर मनेर थाने में पांच वार्ड सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाली-गली निर्माण के नाम पर 39 लाख रुपये वार्ड सदस्यों ने डकार लिये।

    संवाद सूत्र, मनेर: बिहार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाली-गली निर्माण के नाम पर 39 लाख रुपये वार्ड सदस्यों ने डकार लिये। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के आदेश पर मनेर थाने में पांच वार्ड सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें खासपुर पंचायत के दो वर्तमान और तीन पूर्व वार्ड सदस्यों का नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पूरा मामला

    दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि मनेर प्रखंड के खासपुर पंचायत में वर्ष 2020-21 में वार्ड संख्या 1, 2, 7, 11 एवं 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत योजनाओं के लिए कुल 38 लाख 84 हजार आठ सौ चालीस रुपयों का आवंटन किया गया था। पूर्व वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी ने 8 लाख 76 हजार500 रुपये, उषा देवी ने 6 लाख 48 हजार 600, चंदन कुमार ने 19 लाख 70 हजार 500 रुपये, संजय पासवान ने 4 लाख 60 हजार 000 रुपये और पंकज कुमार ने 26 लाख 34 हजार 380 रुपये बिना कार्य कराए ही योजना मद की राशि खजाने से निकासी कर ली है।

    वार्ड सचिव को जारी हुआ था नोटिस

    मिली जानकारी के अनुसार खासपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया के पति बोध नाथ यादव ने बिहार लोक शिकायत निवारण में इसकी शिकायत की थी। इसके बाद जिला पंचायत पदाधिकारी ने सभी पांचों वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के पूर्व वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव को नोटिस जारी कर 20 सितंबर 2022 तक कार्य कराने अथवा निकासी की गई राशि जमा करने का निर्देश दिया था।

    वार्ड सदस्यों ने ना ही कार्य पूरा किया और ना ही सरकारी राशि को वापस जमा किया। बीते 19 दिसंबर को जिला पंचायत पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कर राशि वसूली हेतु नीलाम पत्र वाद दायर करने का आदेश दिया। वार्ड सचिव ने गुरुवार को मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    comedy show banner
    comedy show banner