Chandan Mishra Murder Case: हत्या की साजिश से लेकर पैसा और हथियार मुहैया कराने में कई किरदार, इन सवालों के जवाब कब देगी पुलिस?
पटना पुलिस ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में मुख्य शूटर तौसीफ रजा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अपराध की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बलवंत ने हथियार मुहैया कराए थे और शेरू सिंह ने शूटरों को पैसे देने का वादा किया था। साजिशकर्ताओं को चंदन के अस्पताल जाने की जानकारी मिली।

जागरण संवाददाता, पटना। अपराधी चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर तौसीफ रजा और उसके चचेरे भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भी कई सवाल अनुत्तरित हैं। तौसीफ को मंगलवार सुबह से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इस अपराध की साजिश रचने, शूटरों को पैसे देने, हथियार और बाइक का इंतजाम करने में कई लोगों की भूमिका हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो बलवंत ने तौसीफ समेत अन्य को हथियार मुहैया कराए थे। शूटरों को भी वही वहां लाया था। वह पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह के संपर्क में भी था। पुलिस को शुरू से ही शेरू सिंह पर शक था।
इस अपराध को अंजाम देने के लिए मास्टरमाइंड ने चंदन के किसी करीबी से हाथ मिलाया था। सूत्रों की मानें तो शेरू ने कहा था कि वह अपराध को अंजाम देने के बाद शूटरों को पांच-पांच लाख रुपये देगा। चंदन को जेल के अंदर या बाहर गोली मारना आसान नहीं था।
पैरोल पर बाहर आने के बाद उसके करीबी हमेशा उसके आसपास ही रहते थे। ऐसे में जैसे ही साजिशकर्ताओं को पता चला कि चंदन इलाज के लिए राजा बाज़ार स्थित पारस अस्पताल जा रहा है।
तौसीफ और निशु अस्पताल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ
गैंगस्टर हत्याकांड में गिरफ्तार निशु खान और उसके चचेरे भाई तौसीफ़ को पारस अस्पताल के बारे में पहले से ही पता था। कुछ साल पहले निशु को गोली मारी गई थी। वह पारस में भर्ती था। तब तौसीफ़ उससे मिलने अस्पताल आता था। इस बीच, दोनों को अस्पताल के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा कि तौसीफ़ आगे-आगे चल रहा था और बाकी चार शूटर उसके पीछे थे।
पटना पुलिस इन सवालों के जवाब कब देगी?
- चंदन की हत्या क्यों हुई? क्या संदिग्ध शेरू ही मास्टरमाइंड है या इसके पीछे कोई और है?
- शूटरों ने चंदन पर कितनी गोलियां चलाईं? पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से कितनी गोलियां निकाली गईं?
- आखिर शेरू और चंदन के बीच ऐसा क्या मामला था जिसने उनकी दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।