Bihar Election 2025: महिला वोटरों को लुभाने के लिए CM नीतीश का नया दांव, शुरू किया सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान
पटना में सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान के तहत महिला जदयू की 40 टीमें रवाना हुईं। एनडीए के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से इन्हें रवाना किया। ये टीमें बूथ स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश कुमार की 20 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगी बुकलेट और स्टिकर का वितरण करेंगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को महिला जदयू प्रकोष्ठ की 40 टीमें रवाना हुईं। इन टीमों को प्रदेश जदयू कार्यालय से एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम (सेक्यूलर) के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार तथा रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी उपस्थित थे।
ये टीमें विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाएंगी और महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में बीते 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बुकलेट, हैंडविल और स्टिकर के माध्यम से प्रत्येक महिला मतदाता तक पहुंचाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।