Bihar Election 2025: 'साइलेंट वोटर्स' को साधने में फिर जुटे CM नीतीश, पार्टी ने बिहार चुनाव से पहले शुरू किया बड़ा काम
महिला जदयू ने सुशासन का सार - आपके द्वार अभियान शुरू किया है जिसके तहत 40 सदस्यों की टीम राज्य के विभिन्न इलाकों में जाएगी। वे नीतीश कुमार सरकार के कार्यों पर चर्चा करेंगे और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को उजागर करेंगे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

राज्य ब्यूरो, पटना। सुशासन का सार - आपके द्वार अभियान के लिए महिला जदयू की टीम 40 रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय से रवाना होगी। यह टीम 23 अगस्त तक राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा करेगी। लोगों से नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करेगी।
इस आयोजन के लिए जदयू प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि अध्यक्षता महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने की।
इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो दशकों में आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने और उनके राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है, वह देश के किसी अन्य राज्य में देखने को नहीं मिलता।
अब समय आ गया है कि पूरे राज्य में बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाया जाए और पुस्तिकाओं, हैंडबिल और स्टिकर के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में नीतीश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में हर महिला मतदाता तक पहुँचा जाए।
विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और महिला सशक्तिकरण को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
डॉ. भारती मेहता ने कहा कि पार्टी की महिला नेत्रियों को महिला मतदाताओं से संवाद स्थापित करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करना होगा।
बैठक में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्वेता विश्वास और कंचन गुप्ता उपस्थित थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।