Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना साहिब व दीघा सीट पर भाजपा, दानापुर, मनेर व फुलवारी सीट पर महागठबंधन को मिली जीत

    By TaniskEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:33 AM (IST)

    चुनाव आयोग के अनुसार पटना जिले की पटना साहिब सीट और दीघा विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। दानापुर और मनेर विधानसभा सीट पर राजद को जीत मिली है। फुलवारी से भाकपा माले को जीत मिली।

    पटना साहिब, दानापुर, मनेर, दीघा और फुलवारी सीट से अपडेट।

    पटना, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आ गए हैं। एनडीए को बहुमत मिला है। एनडीए की झोली में 125 और महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली। राज्य में 243 सीटों पर तीन फेज में चुनाव हुए। पटना जिले की पटना साहिब सीट और दीघा विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। दानापुर और मनेर विधानसभा सीट पर राजद को जीत मिली है। फुलवारी से भाकपा माले को जीत मिली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     Patna Sahib Chunav 2020 Results Updates  

    - चुनाव आयोग के अनुसार पटना साहिब से भाजपा के नंद किशोर यादव को जीत मिली है। उन्हें 97,692 वोट मिले। कांग्रेस के प्रवीण सिंह खुशवाहा 79,392 वोट मिला। भाजपा को 51.91 फीसद और कांग्रेस को 42.19 फीसद वोट मिला।

    पटना साहिब सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यह सीट भाजपा की गढ़ है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार नंद किशोर यादव लगातार छह बार यहां से चुनाव जीते हैं। उनका यहां महागठबंधन के प्रवीण सिंह खुशवाहा से सीधा मुकाबला है। कुल 12 प्रत्याशी चुनाव लड़े। 1995 में पहली बार नंद किशोर यादव ने जीत दर्ज की थी।

    Danapur Chunav 2020 Results Updates

    - चुनाव आयोग के अनुसार दानापुर विधानसभा सीट से राजद के रीतलाल राय को जीत मिली है। उन्हें 89,895 वोट मिले। भाजपा की आशा देवी को 73,971 वोट मिले। राजद को 48.44 और भाजपा को 39.86 फीसद वोट मिला। 

     - दानापुर विधानसभा क्षेत्र से 19 प्रत्याशी चुनाव लड़े। पिछले तीन चुनाव से यहां भाजपा की आशा देवी जीत दर्ज कर रहीं थीं। राजद ने रीतलाल राय को यहां से टिकट दिया। दोनों की भिड़ंत 2010 में भी हो चुकी है। उस समय रीतलाल निर्दलीय उम्मीदवार थे। साल 2015 में आशा देवी ने राजद उम्मीदवार राज किशोर यादव को हराया था। 

    Maner Chunav 2020 Results Updates

    - मनेर विधानसभा क्षेत्र से राजद के भाई वीरेंद्र चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 94,223 वोट मिला। भाजपा के निखिल आनंद को 61,306 वोट मिला। राजद को 47.44 फीसद और भाजपा को 30.86 फीसद वोट मिला। 

    - मनेर विधानसभा क्षेत्र से 22 प्रत्याशी चुनाव लड़े। इस सीट पर 2005 से राजद का कब्जा है। 2010 से भाई वीरेंद्र यहां के विधायक हैं। भाजपा ने निखिल आनंद को टिकट। श्रीकांत निराला निर्दलीय के तौर पर मैदान में। वह यहां से यहां से राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वह 2010 में जदयू और 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। 

    Digha Chunav 2020 Results Updates

    - चुनाव आयोग के अनुसार दीघा विधानसभा सीट से भाजपा के संजीव चौरसिया जीत गए हैं। उन्हें 97044 वोट मिला। भाकपा माले की शशि यादव को 50,971 वोट मिला। भाजपा को यहां 57.09 फीसद वोट मिला। वहीं भाकपा माले को 29.98 फीसद वोट मिला।

    -  दीघा विधानसभा सीट से इस बार 18 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। 2015 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजीव चौरसिया विधायक चुने गए थे। उन्होंने जेडीयू के राजीव रंजन प्रसाद को 24,779 वोटों से हराया था। इस बार यहां से भाकपा माले से शशि यादव और लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से अनिल कुमार श्रीवास्तव चुनाव लड़े। 

    Phulwari Chunav 2020 Results Updates

    - चुनाव आयोग के अनुसार फुलवारी से भाकपा माले के गोपाल रविदास को जीत मिली है। उन्हें 91,124 वोट मिले। जदयू ने अरुण मांझी को 77,267 वोट मिला। भाकपा माले को 43.57 फीसद और जदयू को 36.95 फीसद वोट मिला।

    -  फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। वर्तमान विधायक श्‍याम रजक जदयू को छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए। फिर भी उन्हें टिकट नहीं मिला। महागठबंधन ने भारती कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के गोपाल रविदास को यहां से उम्मीदवार बनाया। वहीं जदयू ने अरुण मांझी को टिकट दिया। 

    यहां पढ़ें: बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार