परफ्यूम लगाने की सलाह पर भड़का लिव इन पार्टनर, किया एेसा... जानिए मामला
लिव इन पार्टनर के शरीर से उठ रही दुर्गंध पर परफ्यूल लगाने की सलाह देना पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने वाली निभा के लिए जानलेवा बन गया। प्रेमी ने इसी ब ...और पढ़ें

पटना [जागरण टीम] ।एक बच्चे की मां होने के बावजूद पति को छोड़ लंबे समय से लिव इन रिलेशन में थी। पार्टनर से मामूली शिकायत थी। अक्सर कहती थी। प्रेमी बात हवा में उड़ा देता था। तीन-चार दिन पहले शिकायत की लेकिन इस बार उसकी जान पर आ गई। किराए के मकान में ही लिव इन पार्टनर ने उसका गला दबाकर मार डाला। घर से दुर्गंध उठने पर हत्या की जानकारी लोगों को हुई।
शव की पहचान गर्दनीबाग थानाक्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके की रहने वाली निभा कुमारी (30) के रूप में हुई है। प्रेमी विक्की कुमार उर्फ भोला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह नौबतपुर के चेचौल का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।
परफ्यूम लगाने की सलाह पर भड़का शादीशुदा प्रेमी
हत्या का आरोपी विक्की शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। निभा ब्यूटीशियन का कोर्स करती थी। तभी करीब दो साल पहले उनकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। विक्की ने बताया कि उसके शरीर की बदबू निभा की परेशानी बन रही थी। मंगलवार की रात जब वह सोने गया तो निभा अनाप-शनाप कहने लगी। कहा, तुम्हारे शरीर से बदबू आती है, जाओ नहाकर परफ्यूम लगाओ।
इसी पर विक्की को गुस्सा आ गया और उसने गला दबाकर निभा की हत्या कर दी। इससे पहले भी उनके बीच झगड़े होते थे। विक्की का आरोप है कि निभा लालची किस्म की औरत थी। वह हमेशा कीमती कपड़े और जेवर खरीदने की मांग करती थी।
शुरू में पुलिस को पति पर था शक
चैनपुर नेउरा निवासी निभा की शादी वर्ष 2006 में सोनपुर के कल्याणपुर बिगहा के रहने वाले शुभलाल यादव से हुई थी। शुभलाल की यह दूसरी शादी थी। दंपती को एक संतान भी हुई, लेकिन कुछ महीने बाद उसकी मौत हो गई। इसकी वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने शक पहले उसके पति पर किया।
विक्की ने पत्नी बता लिया था कमरा
मकान मालिक सौरव कुमार ने बताया कि एक माह पहले विक्की ने निभा को पत्नी बताकर किराए पर कमरा लिया था। मंगलवार से ही कमरे पर ताला लगा है। पुलिस को कमरे से किलर कंपनी के कई रैपर और कपड़े मिले, जिससे मालूम हुआ कि वह राजाबाजार के एक शोरूम में सेल्समैन का काम करता है। पुलिस ने वहां पूछताछ की तो पता चला कि वह 20 सितंबर से गायब है।
हालांकि एक मित्र ने उसके ठिकाने की जानकारी दी, जहां पुलिस ने फौरन पहुंचकर उसे दबोच लिया। विक्की ने बताया कि वह पंजाब भागने की फिराक में था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।