Taste of Bihar: लिट्टी-चोखा के मुरीद हुए पीएम मोदी तो बिहारी नेताओं ने दी बधाई, यूजर्स बोले- जय बिहार
बिहार का लिट्टी-चोखा एक बार फिर देश में छा गया। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के इस लिट्टी-चोखा के मुरीद हो गए हैं। बिहारी नेताओं ने मोदी की प्रशंसा की। यूजर्स बोले- जय बिहार।
पटना, राजेश ठाकुर । बिहार का लिट्टी-चोखा एक बार फिर देश में छा गया। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के इस लिट्टी-चोखा के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में लगे हुनर हाट में बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का आनंद लिया। इतना ही नहीं, उन्हाेंने ट्वीट किया। प्रधानमंत्री मोदी के इस अंदाज का बिहारी नेता दीवाने हो गए हैं। उन्हें बिहारी नेताओं ने इसके लिए खुलकर बधाई दी है। बधाई देने वालों में केवल बीजेपी के नेता ही नहीं हैं, बल्कि कंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में इंडिया गेट के पास राजपथ पर लगे हुनर हाट में अचानक पहुंच गए। वहां वे 'बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा' के नाम से लगे स्टॉल पर चले गए। लिट्टी-चोखा को देख उनसे रहा नहीं गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्वाद चखा। इतना ही नहीं, उन्होंने इसका भुगतान भी किया। फिर कहा- मजा आ गया, वाकई लिट्टी-चोखा लाजवाब व्यंजन है। इसके बाद उन्होंने हुनर हाट को टैग करते हुए ट्वीट भी किया।
Had tasty Litti Chokha for lunch along with a hot cup of tea... #HunarHaat pic.twitter.com/KGJSNJAyNu— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2020
इधर, प्रधानमंत्री मोदी के बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा काे पसंद किए जाने और उसका टेस्ट लेने पर बिहारी नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में बीजेपी के अलावा एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों के नेताओं ने भी बधाई दी है। सबसे पहले लोजपा सुप्रीमा रामविलास पासवान ने बधाई दी।
लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनर हाट में भ्रमण के दौरान बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की। बताया जाता है कि उन्होंने इसके लिए बधाई भी दी है।
आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हुनर हाट में भ्रमण के दौरान बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की। #HunarHaat pic.twitter.com/zdDeLyxrNR — Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) February 19, 2020
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के इस ट्वीट को लोग रिट्वीट भी कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं- जय बिहार। वहीं, डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी बिहारी व्यंजन की प्रशंसा करने पर पीएम को बधाई दी है। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी राधामोहन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रूंगटा, प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा आदि ने भी इस पर प्रशंसा जाहिर की और कहा कि इससे बिहार गौरवान्वित हुआ।