Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: लगातार 13वीं बार राजद अध्यक्ष चुने गए लालू यादव, 28 वर्ष से इस पद पर

    By Vikash Chandra PandeyEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 24 Jun 2025 06:12 PM (IST)

    लालू प्रसाद यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उनके नामांकन के चारों सेट वैध पाए गए। यह उनका लगातार 13वां कार्यकाल होगा, जिसकी विधिवत घोषणा 5 जुलाई को की जाएगी। पार्टी ने दावा किया है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव के नामांकन के चारों सेट वैध पाए गए हैं। इसकी जानकारी राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने दी। मंगलवार को सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के साथ मिलकर उन्होंने नामांकन-पत्र की जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालू निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इसकी विधिवत घोषणा पांच जुलाई को राष्ट्रीय परिषद करेगी। उल्लेखनीय है कि 28 वर्ष पहले राजद का गठन हुआ था। तब से अध्यक्ष पद पर लालू का यह लगातार 13वां कार्यकाल है।

    पूर्वे ने बताया कि सांगठनिक सत्र 2025-28 के लिए चुनाव की प्रक्रिया पांच जुलाई को लालू को प्रमाण-पत्र सौंपने के साथ समाप्त हो जाएगी।

    पूर्वे ने बताया कि राजद के सदस्यों की संख्या लगभग 1.10 लाख हो चुकी है। 27 राज्यों में पार्टी की राज्य इकाइयां कार्यरत हैं। उनमें से 22 का का चुनाव संपन्न हो चुका है।

    इसी के साथ, उन्होंने दावा किया कि प्राथमिक इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का चुनाव पार्टी संविधान के अनुसार पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है।

    प्रेस-वार्ता में भोला यादव, अशोक कुमार सिंह, रणविजय साहू, मधु मंजरी, ई. अशोक यादव, देवकिशुन ठाकुर, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, बल्ली यादव, निर्भय आंबेडकर, गणेश यादव आदि की उपस्थिति रही। एजाज अहमद और भाई अरुण ने लालू को बधाई देते हुए राजद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।