विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू यादव के खिलाफ सीबीआइ रेड पर तेज प्रताप का आया रिएक्शन,बोले- डरने वाला नहीं है हमारा परिवार

By Rahul KumarEdited By:
Published: Fri, 20 May 2022 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 03:48 PM (IST)

Lalu yadav raid Latest News राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड ...और पढ़ें

राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेज प्रताप यादव। फाइल फोटो
राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेज प्रताप यादव। फाइल फोटो

 पटना, आनलाइन डेस्क। Lalu yadav CBI Raid Latest Update: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के 17 ठिकानों पर शुक्रवार को सीबाआइ ने छापेमारी की है। पटना, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत 17 जगहों पर सीबीआइ ने रेड की है। पटना में राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर करीब सुबह छह बजे के आसपास सीबीआइ की टीम रेड करने पहुंची। जानकारी के मुताबिक आरआरबी में गड़बड़ी को लेकर यह रेड चल रही है। राबड़ी आवास में चल रही रेड के बीच राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और हसनपुर से राजद विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का रिएक्शन सामने आया है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि कान खोल कर सुन लो हम डरने वाले नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें- लालू यादव के खिलाफ छापेमारी में सीबीआइ को छूटा पसीना, राबड़ी देवी के आवास पर ये सब भी हुआ

रेड को लेकर बीजेपी को घेरा

राबड़ी आवास समेत लालू यादव के 17 ठिकानों पर चल रही छापेमारी के बीच लालू फैमिली से पहला रियेक्शन आया है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव पर रेड को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि बीजेपी के इशारे पर गरीबों के मसीहा लालू यादव के घर पर सीबीआइ ने छापेमारी की है। आगे लिखा गया है कि कान खोल कर सुन लो डरने वाले नहीं हम। तेज प्रताप पहले भी इस पेज के जरिए अपनी बात रखते रहे हैं।

राबड़ी आवास में सीबीआइ की रेड के बीच तेज प्रताप यादव बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। गेट पर आकर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से यह कहा कि हल्ला मत करवाइए। इस दौरान मीडिया कर्मी ने रेड से जुड़ी जानकारी लेनी चाहिए, लेकिन तेज प्रताप यादव बिना कुछ बोले ही अंदर चले गए। मीडिया ने उनसे छापेमारी को लेकर जानकारी लेनी चाहिए, लेकिन तेज प्रताप यादव कुछ नहीं बोले और सुरक्षा कर्मियों से बात करने के बाद राबड़ी आवास के अंदर चले गए।