Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pankaj Udhas Death: 'बेहतरीन और नेक दिल इंसान थे...', पंकज उधास के निधन पर लालू-नीतीश ने जताया शोक

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 08:02 PM (IST)

    पंकज उधास के निधन पर लालू राबड़ी के साथ ही पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मीसा भारती अब्दुल बारी सिद्दीकी मनोज झा भोला यादव श्याम रजक शक्ति सिंह यादव चितरंजन गगन एजाज अहमद ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि पंकज उधास एक विख्यात गजल गायक थे तथा पद्मश्री सहित अनेक पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था।

    Hero Image
    'बेहतरीन और नेक दिल इंसान थे...', पंकज उधास के निधन पर लालू-नीतीश ने जताया शोक (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Pankaj Udhas Passes Away मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ ही पार्टी के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि पंकज उधास एक बेहतरीन गजल गायक के साथ ही नेक दिल इंसान भी थे। उनके निधन से गजल गायिकी की दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है और आने वाले समय में इसकी भरपाई नहीं हो सकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंकज उधास के निधन पर लालू, राबड़ी के साथ ही पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मनोज झा, भोला यादव, श्याम रजक, शक्ति सिंह यादव, चितरंजन गगन, एजाज अहमद ने भी शोक व्यक्त किया है।

    नीतीश कुमार ने पंकज उधास को किया याद

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज उधास ने गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। कई फिल्मों में भी गायक के रूप में उन्होंने अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। उनके निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

    राज्यपाल ने पंकज उधास के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

    राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुप्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा कि पंकज उधास एक विख्यात गजल गायक थे तथा पद्मश्री सहित अनेक पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया था। उन्होंने अनेक फिल्मों में भी पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनके निधन से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है।

    राज्यपाल ने कहा कि उनकी सुरीली आवाज और कालजयी संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति एवं शोकाकुल स्वजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

    पंकज उधास का निधन अपूरणीय क्षति : पशुपति पारस

    राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक एवं दुख प्रकट किया है। पारस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन अत्यंत दुखद एवं फिल्म जगत एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति करना मुश्किल है। उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके स्वजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

    वहीं, श्रवण अग्रवाल ने कहा कि संगीत की दुनिया में पंकज उधास का नाम अमर रहेगा। उनके द्वारा गाए गजलों के माध्यम से देश उनको याद रखेगा।

    ये भी पढ़ें- 'उनके जाने से संगीत जगत में खालीपन आ गया...' Pankaj Udhas के निधन पर PM Modi ने जताया दुख

    ये भी पढ़ें- Pankaj Udhas Death: नहीं रहे विख्यात गजल गायक पंकज उधास, यादों में गूंजती रहेगी उनकी आवाज