विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वस्थ होते ही बढ़ी लालू की परेशानी, IRCTC घोटाले में खुली फाइलें; तेजस्वी बोले- मेरे घर में दफ्तर खोल ले CBI

By Sunil RajEdited By: Aditi Choudhary
Published: Tue, 27 Dec 2022 08:31 AM (IST)

Lalu Yadav Railway Scam सीबीआई ने वर्ष 2018 में लालू प्रसाद व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ IRCTC ...और पढ़ें

स्वस्थ होते ही बढ़ी लालू की परेशानी, IRCTC घोटाले में खुली फाइलें
स्वस्थ होते ही बढ़ी लालू की परेशानी, IRCTC घोटाले में खुली फाइलें

पटना, राज्य ब्यूरो। राजद सुप्रीमो व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में सुधार होते ही एक बार फिर से उनपर सीबीआइ जांच की तलवार लटक गई है। सीबीआइ लालू यादव के रेलवे से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में एक बार फिर से जांच शुरू करने की तैयारी में है। लालू प्रसाद पर आइआरसीटीसी व जमीन के बदले नौकरी मामले की सीबीआइ जांच चल रही थी। सीबीआई ने वर्ष 2018 में लालू प्रसाद व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले मे जांच शुरू की थी। वर्ष 2021 में इस मामले को बंद कर दिया गया था।

सीबीआइ सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने आइआरसीटीसी घोटाले (IRCTC Scam) की फाइलें वापस खोली हैं। इसमें लालू यादव पर रेल मंत्री रहने के दौरान कई वित्तीय अनियमितता के मामले हैं। इस मामले में कुछ संदेहास्पद लोगों के यहां छापे भी पड़ चुके हैं। कुछ लोगों से लंबी पूछताछ हो चुकी है तो कुछ को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस घोटाले के साथ ही लालू प्रसाद व उनके कुछ स्वजन के नाम जमीन का बदले नौकरी मामले में भी शामिल हैं। सीबीआइ ही इस मामले की भी जांच कर रही है।

बेटे तेजस्वी यादव व बेटियों के नाम भी दर्ज

सीबीआइ द्वारा मामले की जांच वापस शुरू करने की जानकारी सामने आने के साथ न सिर्फ लालू प्रसाद बल्कि उनके कई सगे संबधियों के लिए मुसीबत बढ़ सकती हैं। इस केस में लालू यादव, तेजस्वी यादव व उनकी पुत्रियों के नाम भी हैं। सीबीआइ की कार्रवाई के बाद बिहार में एक बार फिर राजनीतिक घमासान छिड़ने की आशंका जताई जा रही है।

तेजस्वी ने कहा- खुली किताब है लालू प्रसाद और मेरा जीवन

वहीं, सीबीआई द्वारा फिर से जांच किए खोले जाने के मामले में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद और मेरा जीवन खुली किताब है। कर लें फिर से जांच। सोमवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पुन: दोहराते हुए कहा कि सीबीआई चाहे तो मेरे घर में ही दफ्तर खोल ले। तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच पहले भी कर चुकी है पर उन्हें कुछ मिला नहीं। सीबीआई कर ले फिर से जांच। इस मामले में वह क्या कह सकते हैं। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सिंगापुर में लालू की किडनी का आपरेशन हुआ है। बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपना किडनी डोनेट की है। ऐसे में लालू यादव के खिलाफ सीबीआइ जांच शुरू होने से उनके परिवार की परेशानी बढ़नी तय है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।