विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर भाजपा जाति आधारित गणना के पक्ष में है तो सुप्रीम कोर्ट में अटार्नी जनरल को खड़ा करे : ललन सिंह

By Arun AsheshEdited By: Yogesh Sahu
Published: Wed, 11 Jan 2023 09:28 PM (IST)

बिहार में हो रही जाति आधारित गणना को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता ...और पढ़ें

अगर भाजपा जाति आधारित गणना के पक्ष में है तो सुप्रीम कोर्ट में अटार्नी जनरल को खड़ा करे : ललन
अगर भाजपा जाति आधारित गणना के पक्ष में है तो सुप्रीम कोर्ट में अटार्नी जनरल को खड़ा करे : ललन

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा है कि अगर भाजपा बिहार में चल रही जाति आधारित गणना की पक्षधर है तो वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दर्ज याचिका की सुनवाई के दौरान भारत के अटार्नी जनरल को खड़ा करे।

उन्होंने बुधवार को अपने एक ट्वीट में लिखा कि देश के सामने अब एक ही विकल्प है- 2024 में बड़का झुट्ठा पार्टी मुक्त भारत बने। ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित गणना की मांग को केंद्र सरकार ने अस्वीकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि तब छह महीने तक अड़ंगा लगाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तेजस्वी प्रसाद यादव के दबाव में बिहार सरकार को अपने खर्च पर जनहित में जातीय गणना करवाने की सहमति मिली थी। अब यह कार्य प्रगति पर है तो भाजपा षड्यंत्र कर परोक्ष तौर पर सुप्रीम कोर्ट के बहाने इसे रुकवाने पर तुली है।

उन्होंने लिखा कि यदि भाजपा सच में बिहार में हो रही जाति आधारित गणना के पक्ष में है तो सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के विरुद्ध भारत के अटार्नी जनरल को खड़ा करे। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा का दोहरा चरित्र जगजाहिर है। वह दिल से जाति आधारित गणना का विरोध कर रही है।

राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाली जाति आधारित गणना को तकनीकी रूप से चुनौती दी जा सकती है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में राज्य सरकार के खिलाफ कोई आदेश पारित किए जाने की संभावना कम है। -योगेश चंद्र वर्मा, वरीय अधिवक्ता, पटना हाई कोर्ट