विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kharmas 2025 Date: सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से शुरू होगा खरमास, 1 महीने तक मांगलिक कार्यों पर विराम

By Pushkar KumarEdited By: Rajat Mourya
Published: Fri, 12 Dec 2025 07:34 PM (IST)

16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है, जिससे एक महीने के लिए मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे। सूर्य के धनु ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 16 दिसंबर से पौष कृष्ण प्रतिपदा में खरमास शुरू

  2. सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से खरमास लगेगा

  3. 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश से खरमास समाप्त

जागरण संवाददाता, पटना। पौष कृष्ण प्रतिपदा में 16 दिसंबर से खरमास (Kharmas Date 2025) शुरू होगा। खरमास में मांगलिक कार्यों पर एक महीने लिए विराम लग जाएगा। सूर्य के गुरु की राशि धनु में गोचर करने पर खरमास शुरू होगा और मकर राशि में प्रवेश पर खत्म हो जाएगा।

सूर्य उत्तरायण होते ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस महीने में विष्णु सहस्त्रनाम, पुरुष सूक्त, सत्यनारायण कथा, भागवत पाठ आदि करने से कई गुना पुण्य फल मिलता है। खासकर भगवान विष्णु का पूजा करने से जल्द प्रसन्न होते हैं। खरमास में पितृ पिंडदान का खास महत्व है।

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से लगेगा खरमास

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि 16 दिसंबर की दोपहर 1:24 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। फिर नए साल में 14 जनवरी को माघ कृष्ण एकादशी को रात 9:19 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने से खरमास समाप्त हो जाएगा। वर्षभर में दो बार खरमास लगता है।

जिसमें पहला धनुर्मास और दूसरा मीन मास में लगता है। यानि सूर्य जब गुरु की राशियों धनु व मीन में प्रवेश करता है तो खरमास होता है, इसीलिए सूर्य के गुरु की राशि में प्रवेश करने से विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शादी-विवाह के शुभ योग के लिए बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी है।