विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना से बनारस के लिए काशी- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू, जानिए टाइम टेबल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 13 Mar 2018 03:20 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 09:19 PM (IST)

पटना से बनारस आना-जाना आसान हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से पटना के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया।

पटना से बनारस के लिए काशी- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू, जानिए टाइम टेबल
पटना से बनारस के लिए काशी- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू, जानिए टाइम टेबल

पटना [जेएनएन]। अब पटना से बनारस आना-जाना आसान हो गया है। सोमवार से पटना और वाराणसी के बीच काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मड़ुआडीह स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इस नई ट्रेन को रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर ‘‘जन शताब्दी एक्सप्रेस” को हरी झंडी दिखाकर बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना किया। अब पटना से बनारस और बनारस से पटना आना-जाना आसान हो गया।

पहले दिन इस ट्रेन को उद‌घाटन स्पेशल के रूप में रवाना किया गया। 13 मार्च से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो गया।  इसमें 10 नॉन एसी चेयरकार व एक एसी चेयरकार है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में एसी चेयरकार का 370 रुपए, नॉन एसी चेयरकार का किराया 100 रुपए और जनरल का 85 रुपए किराया होगा। एक डिब्बे में 109 लोगों के बैठने की सुविधा है।

साथ ही दिव्यांगजनों के बैठने की व्यवस्था ट्रेन में की गई है। एलईडी लाइट, चार्जिंग की सुविधा, डिजिटल डिस्प्ले, चार्टिंग की व्यवस्था, उन्नत वॉश बेसिन और शौचालय आदि से ट्रेन सुसज्जित है। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल राज्यमंत्री व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल समेत रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित थे। 

जानिए ट्रेन का टाइम टेबल 

5125 मंडुवाडीह-पटना जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस मंडुवाडीह से सुबह 6.15 बजे रवाना होगी अौर वाराणसी से 6.35 बजे, मुगलसराय से 7.30 बजे, बक्सर से 8.43 बजे, आरा से 9.42 बजे होते हुए 10.35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15126 पटना जंक्शन से शाम 5.45 बजे रवाना होगी और रात 11.15 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।