विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Sports Minister: बिहार को मिला पहला खेल मंत्री, CM नीतीश कुमार ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Published: Wed, 10 Jan 2024 08:33 PM (IST)

बिहार को आखिरकार पहला खेल मंत्री मिल ही गया। सीएम नीतीश कुमार ने खेल विभाग की जिम्मेदारी जीतेंद्र कुमार राय ...और पढ़ें

बिहार को मिला पहला खेल मंत्री, CM नीतीश कुमार ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी (फाइल फोटो)
बिहार को मिला पहला खेल मंत्री, CM नीतीश कुमार ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Sports Minister प्रदेश में नवगठित खेल विभाग के मंत्री पद का जिम्मा कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जीतेंद्र कुमार राय को सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जीतेंद्र कुमार प्रदेश के पहले खेल मंत्री होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर उन्हें खेल मंत्री मनोनीत किया गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एस. सिद्धार्थ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वे अपने पूर्व के विभाग के अलावा खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

जीतेंद्र कुमार राय। (फाइल फोटो)

विकास भवन में होगा खेल विभाग का कार्यालय, जगह आवंटित की गई

खेल विभाग का कार्यालय विकास भवन से संचालित होगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश में कला संस्कृति एवं युवा विभाग से अलग करते हुए खेल विभाग का गठन किया गया है। खेल विभाग राज्य का 45वां विभाग है। खेल विभाग बनने के महज 24 घंटे के बाद ही इस विभाग के कार्यालय व अधिकारियों के लिए जगह आवंटित कर दी गई है।

भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। खेल विभाग के संचालन के लिए विकास भवन में 13 कमरे आवंटित किए गए हैं। जिनका कुल रकबा 4538 वर्गफीट के करीब है। भवन निर्माण के जारी आदेश के तहत खेल निदेशक सह विशेष सचिव कार्यालय कक्ष के लिए कमरा संख्या 320 आवंटित किया गया है।

खेल निदेशक कोषांग के लिए कमरा 322, उप निदेशक खेल एवं स्थापना के लिए 324 और संभावित मंत्री के लिए कमरा संख्या 330 आवंटित किया गया है। इसके अलावा कमरा संख्या 31, 32, 37, 38, 264ए, 270, 271, 272 और 276 नंबर कमरा भी खेल विभाग के लिए आवंटित किया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Promotion News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! नीतीश सरकार ने प्रमोशन पॉलिसी में कर दिया बड़ा बदलाव

ये भी पढ़ें- BPSC Teacher News: बिहार में जाएगी इन शिक्षकों की नौकरी! शिक्षा विभाग ने दे दिया 1 हफ्ते का अल्टीमेटम