Bihar Chunav 2025: 'बूथ जीतो-चुनाव जीतो', बिहार चुनाव से पहले जेडीयू की नई रणनीति तैयार
जदयू ने बूथ जीतो-चुनाव जीतो नारे के साथ बूथ समिति की बैठक का दूसरा चरण शुरू किया। बैठक में संगठन की मजबूती विधानसभा चुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा हुई। उमेश सिंह कुशवाहा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूत करने और उनकी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने रविवार को 'बूथ जीतो-चुनाव जीतो' के नारे के साथ पंचायत और वार्डवार बूथ समिति की बैठक के दूसरे चरण की शुरुआत की। बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा हुई।
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।
बैठक में संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, जिला और विधानसभा प्रभारी, प्रदेश कमेटी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि न्याय के साथ विकास की गति आगे बढ़ती रहे इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को और मजबूत करना जरूरी है।
बूथ समिति के सभी सदस्यों से कहा गया कि वे बूथ स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाएं और नीतीश कुमार की नीतियों, विकास कार्यों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, अनिल कुमार और मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।