विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024 : जेडीयू ने 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, लवली आनंद की सीट फाइनल, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

Published: Sun, 24 Mar 2024 01:07 PM (IST)

Bihar Politics नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। राजीव रंजन (ललन) सिंह मुंगेर से और लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं इसके अलावा सुनील कुमार बाल्मिकी नगर से लड़ेंगे। सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर लड़ेगे। झांझारपुर से रामप्रीत मंडल लड़ेंगे चुनाव। इसके अलावा भागलपुर से अजय कुमार मंडल लड़ेंगे चुनाव।

नीतीश कुमार की जेडीयू ने 16 सीट फाइनल की (जागरण)
नीतीश कुमार की जेडीयू ने 16 सीट फाइनल की (जागरण)

एएनआई, पटना। Bihar News: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। राजीव रंजन (ललन) सिंह मुंगेर से और लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं इसके अलावा सुनील कुमार बाल्मिकी नगर से लड़ेंगे। सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर लड़ेगे। झांझारपुर से रामप्रीत मंडल लड़ेंगे चुनाव। इसके अलावा भागलपुर से अजय कुमार मंडल लड़ेंगे चुनाव।

इसके अलावा सुपौल से दिलेश्वर कामैत चुनाव लड़ेंगे। किशनगंज से मुजाहिद आलम को टिकट दिया गया है। वहीं कटिहार से दुलालचंद्र गोस्वामी मैदान में उतरेंगे। पूर्णिया से संतोष कुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे। वहीं गोपालगंज से डॉक्टर आलोक कुमार सुमन चुनाव लड़ेंगे। सिवान से विजयालक्ष्मी देवी चुनाव लड़ेंगी। 

भागलपुर से अजय कुमार मंडल को टिकट मिला है। वहीं गोपाल मंडल खाली हाथ रह गए। बांका से गिरिधारी यादव को टिकट मिला है। नालंदा से कौशलेंद्र कुमार को उतारा गया है। चंद्रेश्वर शाह को जहानाबाद से टिकट मिला है।

दो सीटों पर सिटिंग एमपी का टिकट कटा

जिन सीटों पर मौजूदा सांसदों को हटा दिया गया है, वे सीटें हैं-सीतामढ़ी, जहां विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के उम्मीदवार होंगे वहीं सुनील कुमार पिंटू का टिकट काट दिया गया है। सीवान, जहां विजय लक्ष्मी कुशवाहा को पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ पार्टी में शामिल होने के ठीक एक दिन बाद टिकट मिला। सीवान से कविता सिंह ने 2019 में बाजी मारी थी।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश के चौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने मारा छक्का, JDU को दे दिया खुला ऑफर; कहा- मांगो तो सही

Prashant Kishor: 'किसी बड़े मुसलमानों के गांव में...', प्रशांत किशोर ने कह दी झकझोरने वाली बात, कहा- कब सुधरिएगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।