विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: नीतीश के चौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने मारा छक्का, JDU को दे दिया खुला ऑफर; कहा- मांगो तो सही

Published: Sun, 24 Mar 2024 10:47 AM (GMT+05:30)

Bihar News बिहार में सियासत का अजब गजब खेल देखने को मिल रहा है। यहां गठबंधन के अंदर ही पार्टी एक दूसरे की पार्टी में सेंधमारी कर रही है। जेडीयू ने कल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में सेंधमारी कर दी थी। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा एक बार फिर से घर वापसी करते हुए जेडीयू में शामिल हो गए।

उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)
उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

HighLights

  1. नीतीश कुमार की पार्टी के द्वारा तोड़फोड़ के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जवाब दिया है।
  2. रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को खुला ऑफर दे दिया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News in Hindi: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जदयू में जाने से नाराज हो रहे कार्यकर्ताओं को चिंता न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आक्रोशित मित्र हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों को याद करें...जो बीत गई सो बात गई।

शनिवार को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के दल बदलने पर सिर्फ तंज कसा-जदयू के लोगों से आग्रह है कि कुछ और उम्मीदवार की जरूरत हो तो बताइएगा, प्लीज़।

मालूम हो कि रमेश सिंह कुशवाहा 2015-20 के बीच जदयू के विधायक थे। बेटिकट होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के साथ आए थे।

नीतीश कुमार की पार्टी ने कुशवाहा की पार्टी में सेंधमारी कर दी

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में शनिवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जेडीयू ने सेंधमारी कर दी है। दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ शनिवार को जदयू की सदस्यता ले ली। बता दें कि इससे पहले भी रमेश कुशवाहा जेडीयू में ही थे। लेकिन बेटिकट होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा का दामन थाम लिया था।

यह भी पढ़ें

Prashant Kishor: 'किसी बड़े मुसलमानों के गांव में...', प्रशांत किशोर ने कह दी झकझोरने वाली बात, कहा- कब सुधरिएगा?

Bihar Politics: पशुपति पारस को अब BJP ने दिया दूसरा झटका, चिराग का रास्ता कर दिया आसान, मचेगा सियासी घमासान

Bihar Politics: क्या उपेंद्र कुशवाहा से नीतीश कुमार ने ले लिया बदला? 'पलटीमार' गेम खेलकर दे दिया बड़ा झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।