Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव को लेकर जदयू ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस वार रूम किया शुरू

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 05:27 PM (IST)

    जदयू ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए अत्याधुनिक वार रूम की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इसका उद्घाटन किया। यह वार रूम नीतीश कुमार की 20 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और 2025 में मिशन 225 को साकार करने में मदद करेगा। प्रवक्ताओं ने डिजिटल क्रांति के अवसरों का लाभ उठाने और विपक्ष को जवाब देने की बात कही।

    Hero Image
    चुनाव को ले जदयू ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस वार रूम शुरू किया

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव को केंद्र में रख जदयू ने गुरुवार को अपना अत्याधुनिक वार रूम शुरू किया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वार रूम का उद्घाटन किया। पार्टी परिसर के पीछे वाले हिस्से में इसे तैयार किया गया है। जदयू कोर कमेटी के सभी सदस्यों को वार रूम से जोड़ा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस जदयू वार रूम डिजिटल मोड मे काम करेगा। यह न केवल नीतीश कुमार की पिछले 20 वर्षों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा बल्कि 2025 में ‘मिशन 225’ और ‘फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

    पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि डिजिटल क्रांति की चुनौतियों को अवसर में बदलना ही हमारा संकल्प है। इस वार रूम की स्थापना से जदयू की ताकत कई गुना बढ़ गयी है। जदयू विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 2025 से 2030 के लक्ष्य को साधने में इस वार रूम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। हमें इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहकर विपक्ष के हर आरोप का सशक्त और तथ्यपूर्ण जवाब देना होगा।

    विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि यह वार रूम पार्टी की नीतियों एवं नीतीश सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही, 2025 की सफलता को मूर्त रूप देने में भी इसकी भूमिका निर्णायक सिद्ध होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner