जन सुराज को मिला बड़ा समर्थन... जेपी सेनानी शिव कुमार सहित छह लोग पार्टी में शामिल
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर भ्रष्ट नेताओं से लूटा गया पैसा वसूला जाएगा और वे बिना बहुमत के किसी के साथ सरकार नहीं बनाएंगे। शेखपुरा के वरिष्ठ नेता शिव कुमार जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। उदय सिंह और मनोज भारती ने उनका स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। प्रशांत किशोर ने अपने बयान में कहा कि अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और उनसे लूटा गया पैसा वसूला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे बिना पूर्ण बहुमत के किसी और के साथ सरकार नहीं बनाएंगे।
आज जन सुराज पार्टी में शेखपुरा के बरबीघा निवासी वरिष्ठ नेता शिव कुमार शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पीला गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में आयोजित मिलन समारोह में शिव कुमार के साथ ही उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ ही प्रदेश महामंत्री किशोर कुमार, वरिष्ठ नेता व पूर्व डीजीपी आरके मिश्रा, विनीता विजय और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान भी मौजूद रहे।
जन सुराज में शामिल होने वाले नेता
- जेपी सेनानी शिव कुमार
- रिटायर्ड जज ओम प्रकाश
- प्रो सच्चिदानंद यादव
- अनिल सिंह
- संजीत चौधरी
- दिनेश शर्मा
जेपी आंदोलन के दौरान हमपर 45 केस किए गए। मर्डर का भी झूठा केस किया गया। हम 18 साल तक केस लड़ते रहे। किसी वकील ने हमसे एक पैसा फीस नहीं लिया, अगर लेता तो मेरा घर भी बिक जाता। आज की राजनीति में गिरावट की बड़ी वजह है कि अब लोगों की ऊंचाई उनके व्यक्तित्व से नहीं, पद से नापी जाने लगी है।
शिव कुमार, जेपी सेनानी
जन सुराज ने साल भर से भी कम समय में बिहार की जनता के दिल में बदलाव की आग जला दी है।
उदय सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष
आशा है कि सभी लोग जन सुराज में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगे।
मनोज भारती, प्रदेश अध्यक्ष
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।